जानें गूगल डूडल क्या है (What is Google Doodle)

गूगल हमारी लाइफ का अहम हिस्सा है और हम इसका उपयोग हर रोज़ करते है लेकिन क्या आप जानते है कि गूगल डूडल क्या है, गूगल डूडल कौन बनाता है? Google Doodle in Hindi.

किसी विशेष दिन को गूगल का होमपेज अलग दिखता है यानि गूगल लोगो को अलग तरीके से क्रिएटिव बनाया हुआ होता है। यह क्रिएटिव लोगो उस विशेष दिन या व्यक्ति को समर्पित होता है। आइये जानते है गूगल डूडल की जानकारी.

Google Doodle क्या है

डूडल क्या है

गूगल डूडल का अर्थ है गूगल सर्च इंजन के होमपेज पर Google के Logo को creative तरीके से पेश करना।

Google डूडल में google के logo को चित्रों, एनीमेशन से बनाया जाता है। कई बार Google Doodles बहुत इंटरेक्टिव होते है और वीडियो भी।

Google अक्सर किसी विशेष व्यक्ति के जन्मदिन, त्यौहार या किसी अन्य महत्वपूर्ण घटना के अवसर पर गूगल डूडल बनाता है।

गूगल डूडल का इतिहास (History of Google Doodle in Hindi)

पहला Google डूडल अगस्त 1998 में google homepage पर प्रदर्शित किया गया था। इसे Google संस्थापकों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने डिजाइन किया गया था। इस डूडल में उपयोगकर्ताओं को Burning Man Festival के बारे में बताया था जिसमें लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने भाग लिया था।

यह भी जानेंGoogle पैसे कैसे कमाता है

इसके बाद Doodle गूगल का एक हिस्सा बन गया। जब भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जन्मदिन आता है या कोई ऐसा दिन आता है जो ऐतिहासिक होता है तो Google के होमपेज पर इस बारे में नया डूडल बनता है।

Google Doodles कौन बनाता है?

भले ही पहला डूडल इसके संस्थापकों ने बनाया था लेकिन इसके बाद गूगल होमपेज के लिए doodles को डिज़ाइन करने का काम एक टीम करती है। इसके सदस्यों को डूडलर (doodler) कहा जाता है।

अगर आप डूडल्स के बारे में गूगल को कोई सुझाव देना चाहते है तो proposals@google.com पर mail कर सकते है।

इसके अलावा गूगल एक Doodle4Google नाम से डूडल्स के लिए contest भी आयोजित करता है जिसकी जानकारी आप यहाँ ले सकते है: Doodle4Google

Google Doodle की वेबसाइट: www.google.com/doodles


अगर आप भी गूगल डूडल को देखना चाहते है तो अपने google app या क्रोम ब्राउज़र को खोलें। अगर इनके होमपेज पर सामान्य गूगल लोगो की बजाय क्रिएटिव तरीके से लोगो को बनाया गया है तो यह google doodle है। आप इसे google.com वेबसाइट को ओपन कर भी देख सकते है।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको यह गूगल डूडल की जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करें।

Scroll to Top