निधन पर शोक संवेदना, शोक संवेदना प्रकट करना, मृत्यु के बाद शोक संदेश, shok sandesh in hindi for whatsapp, मृत्यु उपरांत शोक संदेश, मृत्यु पर सांत्वना संदेश।
कहा जाता है कि मेह (बारिश) और मौत किसी के हाथ में नहीं होती है। यह सच भी है। इन condolence message in hindi के द्वारा दुःखीजनों को परमात्मा के इस ऑर्डर को स्वीकारने का साहस बंधाया जा सकता है।
किसी अपने का हमसे दूर जाना का दर्द असहनीय होता है लेकिन मृत्यु पर शोक संदेश पाकर आत्मा को थोड़ा यह दर्द झेलना का हौसला जरूर मिलता है।
Condolence Message in Hindi
छोड़ गए आप हमें बीच राहों में
बड़े याद आओगे,
यह क्या कर दिया भगवान तूने
हर वक्त दर्द से तड़पाओगे। 😭
भगवान ने यह कैसा कहर बरपाया है,
मेरे यार को बीच राह में ही मुझसे बिछड़ाया है। 😢😭
हंसती खेलती दुनिया उठा ले गया
ऐ रब तेरी माया निराली है,
बीच राह में में ही पूरा हो गया सफर
यह कैसी माया रचा ली है। 😢
समय का कोई भरोसा नहीं
कौन कब छोड़ जाए साथ,
हंसते खेलते जी रहे थे
अब आंखों की है आंसुओं से मुलाकात।
अखंड सत्य है मृत्यु पर
पीछे परिवार के हो जाते हैं खंड,
ऐ रब तुझे देनी थी सजा
तो दे देता कोई और दंड। 😢
हर राह को सूनी कर दिया,
जीवन को दुखों से भर दिया,
हर आंख में आंसू है
हे भगवान यह तूने क्या किया।
सुना है अपने साथ छोड़ते हैं
यहां तो अपनों ने संसार छोड़ दिया,
दिलों में गम को भर दिया। 😢
घर को सूना कर दिया
यह कैसी आई है प्रलय की क्रांति,
दुआ करता हूं ऊपर वाले से
दिवंगत आत्मा को मिले शांति।
वक्त के साथ जख्म भर जाएगा
पर यह जो दर्द है दिल का
कभी दूर नहीं जाएगा।
आप सदा आओगे!
Miss You 😥😭
यार जो मजे करने थे तेरे साथ
वो नहीं कर पाया,
तू छोड़ गया हमें
हमसे क्यों बिछड़ गया। 😭😥
शोक संदेश इन हिंदी
… (नाम) के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर बड़ा दुख पहुंचा। प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वो दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।
… के निधन का समाचार सुनकर ह्रदय को बड़ा आघात पहुंचा। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी आत्मा को शांति और उनके शोकाकुल परिवार को इस कष्ट से उभरने की शक्ति दे।
हम सब के साथी … के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें।
मैं जानता हूं कि यह आपके जीवन की सबसे मुश्किल घड़ी है लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में अपनी उम्मीद ना खोयें। खुद पर भरोसा बनाए रखें। जो हो गया, उसे कोई नहीं बदल सकता।
ऊपर वाले के आगे किसी की नहीं चलती। यह खबर सुनकर दिल को बड़ा दुख पहुंचा है। हम और हमारा पूरा परिवार आपके और आपके परिवार के साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे।
जो जन्म लेता है, उसकी मृत्यु निश्चित है लेकिन कोई हमें इस प्रकार छोड़कर चला जाएगा, यह कभी उम्मीद नहीं की थी। हम सबके लिए बड़ी दुख की घड़ी है लेकिन हमें सब्र रख कर इसका सामना करना होगा।
मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि वह हमारे बीच नहीं रहे हैं। भगवान आपके परिवार को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति और साहस दे।
मैं जानता हूं कि दुख की इस घड़ी में आप बहुत ज्यादा दर्द सहन कर रहे हैं। मैं भगवान से आपके लिए सब कुछ सही होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद घटना पर मेरी गहरी संवेदनाएं!
इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपका नुकसान अपरिवर्तनीय है। मैं बस ऊपर वाले से दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और आपके सदा सुखी रहने की कामना करता हूं।
परिवार का दिया बुझ गया। अब रोशनी कहाँ से होगी। हे भगवान, तूने यह क्या अनर्थ कर दिया। 😥😓😭
इस बड़े दुख और दर्द की घड़ी में आपके और आपके परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं है। मैं भगवान से दिवंगत आत्मा को मोक्ष देने की कृपा करने की प्रार्थना करता हूँ।
निधन पर शोक व्यक्त SMS
श्री … के निधन पर आत्मा को बड़ा दुख पहुंचा है। वह अपने कर्तव्य परायणता, इमानदारी और समाज सेवा के बल पर हम सभी दिलों में अपनी एक खास जगह रखते थे और रखेंगे। Very sad moment for us 😥😭
… के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में अपना साथ देने का वादा करता हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें। मेरी तरफ से श्रीमान जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
हम सबके यार और हर दिल में जगह रखने वाले श्रीमान जी की माताजी के निधन होने की दुखद सूचना मिली है। सुनकर स्तब्ध हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
फलाना जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वो हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
आज … जिंदगी की जंग हार गए। प्रभु उनको अपने चरणों में स्थान दें। परिवार को इस अपार दुखद घड़ी से उभरने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें।
बड़े दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं आपके साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं आप सभी को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शत शत नमन!
जीवन सुख और दुख का एक जोड़ा है। कब दुख आ जाए, पता ही नहीं चलता। आज … हम सभी को छोड़ कर चले गए। यह हम सभी के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुख की इस घड़ी में मेरी आपके परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं!
भगवान की इच्छा के सामने हम कुछ नहीं है। उनके निधन से मुझे गहरा शोक पहुंचा है। भगवान उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करें।
जिंदगी की जंग में कब क्या हो जाए, पता ही नहीं चलता। इस दुख की घड़ी में हौसला रख कर आपको यह वज्रपात सहन करना होगा और आगे बढ़ना होगा। शत शत नमन!
आकस्मिक निधन पर शोक
भगवान के द्वारा आपके परिवार में किए गए इस वज्रपात की खबर को सुनकर मुझे बड़ा आघात पहुंचा है। मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की दुआएं मांगता हूं। दुख की इस वेला में हम सब आपके साथ हैं।
इस दुनिया में आने वाले हर इंसान की मृत्यु निश्चित है लेकिन दुखद मृत्यु का होना हम सबको बड़ा सताता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को मोक्ष दें। शत शत नमन।
मैं आपके परिवार के इस अत्यंत दुख भरी घड़ी में आपके साथ हूं. भगवान सूर्य आत्मा को शांति दे। ओम नमः शिवाय!
विधाता के कोई काम को रोका नहीं जा सकता। जो आया है, वह जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और अपने श्री चरणों में मोक्ष प्रदान करें। शत शत नमन।
समय के साथ घाव भर जाएंगे लेकिन उनके जाने से जो दर्द हुआ है, उसका इलाज कोई नहीं कर सकता।
दुख और दर्द की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। उनके निधन पर भगवान आपको यह वज्रपात सहन करने का बल प्रदान करें। ओम शांति 🙁
ईश्वर के आगे किसी का जोर नहीं चलता। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। बड़े दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। शत-शत नमन।
प्रकृति के नियमों से कोई परे नहीं जा सकता। जो इस धरती पर कदम रखता है, उसको एक दिन अपनी देह त्यागनी पड़ती हैं। श्रीमान जी की निधन पर हमारी तरफ से भावपूर्ण गहरी संवेदना।
बड़ा दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुख और विघ्न की इस घड़ी में हम आपके साथ खड़े हैं। ईश्वर देवात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति ओम!
उनकी मीठी बोली और सब के साथ किया गया अच्छा व्यवहार हमें सदैव याद रहेगा। वो हमारे दिलों से कभी दूर नहीं जाएगी। प्रियात्मा के निधन पर शत शत नमन!
मृत्यु पर शोक संवेदना
क्यों दूर गए हो हमसे
जरा वापस लौट कर आ जाओ,
बड़े दुख की घड़ी आई है
जरा लौट कर मुस्कुरा जाओ।
शत शत नमन 😭😭
समय कब पलट जाता है, पता ही नहीं चलता। आज हमने अपने एक दोस्त को खो दिया। तुम्हारी बड़ी याद आएगी। 😭😥😥
जाने वाले लौट कर नहीं आते लेकिन उनकी यादें दिलों में हमेशा के लिए बसी रहती है. उनके आकस्मिक निधन पर शत-शत नमन और ओम शांति।
जन्म और मृत्यु ना तोड़ा जाने वाला सच है लेकिन किसी का असमय गुजर जाना सबसे बड़ा दुख देता है। ईश्वर दुख की इस घड़ी में आपको हौसला रखने का सामर्थ्य प्रदान करें।
दुनिया हो गई हमारी दुखदाई
क्यों छोड़ गया तू हमें छोड़ कर,
आंखों में दुख दर्द के आंसू भरे हैं
जरा तू वापस आजा लौटकर। 😭😥
एक सच्चे यार और अपने विचारों के कारण आप हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहोगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने का हौसला।
खुदा की मर्जी के आगे हमारी नहीं चलती। आज हमारे एक दोस्त हमें छोड़ कर चले गए। भगवान उनकी आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें और शांति प्रदान करें। शत शत नमन
ईश्वर की इच्छा के सामने हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। भगवान दुख के समय में आपको हौसला रखने का सामर्थ्य प्रदान करे। दिव्य आत्मा को मेरी तरफ से श्रद्धांजलि और गहरी संवेदनाएं!
कौन छोड़कर जाता है ऐसे
कोई तो होगा कारण,
किस बात की समस्या थी
जो तू जल्दी हार गया
जिंदगी का यह रण। 😭😭
मिट्टी का बना शरीर एक दिन
मिट्टी में मिल जाता है,
लेकिन एक बात बता मेरे भगवान
कोई हमसे ऐसे कैसे बिछड़ जाता है।
😭😥😭😭😭😭
यह थे condolence message in hindi. हम जानते है कि अपने प्रियजनों को हमेशा के लिए खोना किसी वज्रपात से कम नहीं होता है लेकिन यह संसार का नियम है एवं सदियों से होता आया है, इसे रोक नहीं जा सकता है। इन शोक संदेश मैसेज से मृत्यु उपरांत शोक संवेदना व्यक्त की जा सकती है।