Skip to content

क्रिसमस पर कविता | Christmas Poem in Hindi 2023

क्रिसमस ईसाई धर्म का महत्त्वपूर्ण त्यौहार है। दुनिया के अधिकांश हिस्सों में यह 25 दिसंबर को मनाया जाता हैं। इस लेख में हम आपके साथ क्रिसमस पर कविता शेयर कर रहे हैं। Christmas Poem in Hindi

यीशु मसीह (Jesus Christ) के जन्म की याद में यह पर्व मनाया जाता हैं। यह त्यौहार एक दूसरे से भेदभाव मिटाने और प्रेमभाव बढ़ाने का संदेश देता हैं।

इस अवसर पर लोगों में बहुत उत्साह होता हैं, बाजार सजे होते हैं, लोग विभिन्न प्रकार की खरीदारी करते हैं। घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं।

अगर आप अभिभावक हैं तो बच्चों के लिए क्रिसमस कविता ढूंढ रहे होंगे। यह लेख आपके लिए एकदम सही है। इसमें आपको Short Hindi Christmas Poems भी मिलेगी। आपको यह क्रिसमस कविता संग्रह जरूर पसंद आयेगा। इन्हें अपने बच्चों या आप क्रिसमस के किसी कार्यक्रम, प्रतियोगिता के लिए जरूर याद करें और बोलें।

Merry Christmas Poem in Hindi – क्रिसमस पर कविता 2023

Christmas Poem in Hindi, क्रिसमस पर कविता

क्रिसमस डे पर कविता

आजा मेरे भाई
मैं दे रहा हूं क्रिसमस की बधाई,
उत्साह का माहौल है
चारों तरफ क्रिसमस की खुशी छाई।

करते हैं थोड़ी मस्ती
भूल जा जग हंसाई,
मुस्कुरा जाओ थोड़ा
मनुष्य जिंदगी पाई।

क्रिसमस संग नववर्ष नववर्ष
की खुशी भी है आई,
भूल जा टेंशन थोड़ी
आजा मेरे भाई।

Also Check: Christmas Wishes for Brother

पूरी करेंगे मस्तियां
भले ही डूब जाए कश्तियां,
आ जाओ यारो यारो
थोड़ी जिंदगी जिया।

जिंदगी अनमोल है
मानव जीवन पाया है,
सांता भी आया है
क्रिसमस का गिफ्ट लाया है।

Christmas Par Poem, क्रिसमस की कविता

लाल सूट पहने सांता आता है
सफेद दाढ़ी उसके चेहरे पर सुहाता है,
बच्चों संग बड़े भी है उसके दीवाने
बुनते रहते उसके बारे में ताने-बाने,
क्या गिफ्ट मिलेगा क्रिसमस का
इस बारे में कोई ना जाने,
सब करे उसके झोले का इंतजार
ना जाने कैसा मिलेगा उपहार,
कहते हैं उसके पास है जादू की पिटारी
बना दे सबको अमीर चाहे हो कोई भीखारी,
मानें यीशु के नियम और नियम और
सच्चे मन से क्रिसमस बनाएं,
हमारी तरफ से आपको
क्रिसमस की शुभकामनाएं।।

Short Poem on Christmas in Hindi

ठंडी-ठंडी सर्द हवाओं में क्रिसमस आता है
बच्चों संग बड़ों के मन को भी भाता है,
होती है छुट्टियां, सबको बड़ा मजा बड़ा मजा आता है
क्रिसमस का पावन त्यौहार सबको अच्छा लगता है,
देख सांता को बच्चों के मन में
उपहार पाने का अभिलाषा जगता है,
हर घर में क्रिसमस ट्री सजता है,
हम सबको क्रिसमस अच्छा लगता है।।

यह भी पढ़ें: Merry Christmas Shayari in Hindi

Christmas Poem for Class 1, 2 & 3 in Hindi

क्रिसमस का पर्व आया
बच्चों का मन ललचाया,
सांता का फितूर
हर किसी के मन में छाया,
सांता बरसायेंगे उपहार
सबको मिलेगा बहुत प्यार,
दिन है यीशु की याद का
मौसम है खुशी की बात का,
ले आओ क्रिसमस ट्री
उपहार मिलेगा फ्री,
खिलौने सजाते हैं
आओ सब क्रिसमस मनाते हैं।

Merry Christmas Poem in Hindi for Class 4, 5 & 6

आया क्रिसमस का पर्व
सबको हो रहा गर्व,
चमक है चारों तरफ सितारों की
कमी नहीं है यारों की,
क्रिसमस ट्री सजे हैं बाजार में
बच्चे जी रहे हैं बहार में,
हर कोई जा रहा चर्च
सबको हो रहा हर्ष,
सांता बांट रहे उपहार
आप भी बरसाओ प्यार,
बनाये रखना भाईचारा
क्रिसमस त्यौहार है बड़ा प्यारा।।

Happy Christmas Poem in Hindi for Students

सर्दी का मौसम आया है
क्रिसमस का त्यौहार लाया हैं,
सजे हैं हर तरफ बाजार
शॉपिंग कर रहे नर-नार,
बच्चे करे खिलौनों की खरीदारी
खूब सजी हैं बाजारी,
आये हैं सांता क्लॉज
बरसा रहे खूब उपहार,
ठंड है बड़ी कड़क
जम गई है सड़क
फिर भी कम नहीं हैं तड़क भड़क,
मत भूलो यीशु के नियम कायदे
इसी में है जग के फायदे।।

Inspirational Christmas Poem in Hindi

कद्र करो समय की
समय बड़ा बलवान है,
अपना लिया इसे सही
तो पूरे करता यह हर अरमान हैं हैं,

आया है क्रिसमस
आ रहा है नया साल,
ले लो कुछ ऐसा संकल्प
कि कर दो कमाल,
देखें सारी दुनिया
आप मचाओ धमाल।

Hindi Christmas Poem for Kids

सबसे पहले बाजार जाएंगे
क्रिसमस ट्री लाएंगे,
उसको सजाएंगे
अपने घर में लगाएंगे,

लाल टोपी पहने
सफेद दाढ़ी के साथ सांता आएंगे,
हम सब बच्चों के लिए
प्यारे-प्यारे गिफ्ट लाएंगे,
क्रिसमस होगा बड़ा कमाल
फिर आएगा नया साल
जारी रहेगा हमारा धमाल।।

इसे भी पढ़ें:
👉 सांता क्लॉज पर कविता।

ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए प्रमुख पर्व क्रिसमस को आज अधिकतर धर्मों के लोग मनाते हैं  और सबके साथ खुशियाँ बांटते हैं। आप भी प्रेम और सद्भावना के प्रतीक इस त्यौहार को अवश्य celebrate करें।

उम्मीद है आपको यह क्रिसमस के लिए हिंदी में कविता का लेख पसंद आया होगा। इसे सोशल मीडिया साइट्स के जरिए अपने दोस्तों व प्यारे बच्चों के साथ शेयर अवश्य करें।

Share and Enjoy !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *