10 Lines on Gautam Buddha in Hindi – गौतम बुद्ध के बारे में 10 वाक्य
दुनिया के सबसे बड़े दार्शनिकों एवं धर्म सुधारकों में से एक गौतम बुद्ध ने बुद्ध धर्म की स्थापना की थी। पाठकगण 10 Lines on Gautam Buddha in Hindi के इस लेख के माध्यम से गौतम बुद्ध एवं बौद्ध धर्म के बारे में काफी कुछ जान सकते है।
महात्मा गौतम बुद्ध ने हमेश अहिंसा एवं करूणा के सिद्धांत का प्रचार किया था। बुद्ध के इन सिद्धांतों से सम्राट अशोक ने प्रभावित होकर बौद्ध मत को स्वीकार कर लिया था और युद्ध पर रोक लगा दी थी। बुद्ध द्वारा सैंकड़ों वर्ष पहले दिए गए उपदेश एवं विचार आज भी प्रासंगिक है।
Contents
10 Lines on Gautam Buddha in Hindi
- गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईस्वी पूर्व लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ जो उस समय की राजधानी कपिलवस्तु के निकट स्थित था।
- गौतम बुध के पिता का नाम शूद्रोधन था जो एक क्षत्रिय राजा थे।
- उनकी माता का नाम महारानी मायादेवी था।
- कहा जाता है कि गौतम के जन्म के सात दिनों बाद उनकी माता का निधन हो गया था।
- ऐसे में उनका लालन-पालन पिता की दूसरी रानी एवं उनकी मौसी द्वारा किया गया था।
- गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
- सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) के गुरू का नाम विश्वामित्र था।
- बुद्ध की शादी 16 वर्ष की उम्र में यशोधरा नामक कन्या के साथ हुई थी।
- इस शादी से गौतम बुद्ध को एक पुत्र प्राप्त हुआ था जिसका नाम राहुल था।
- शादी के कुछ समय बाद बुद्ध का मन संसार की मोह-माया से मुक्त हो गया एवं उन्होंने अपने परिवार का त्याग कर दिया।
गौतम बुद्ध पर 10 लाइन / पंक्तियाँ
- महात्मा गौतम बुद्ध का बचपन में नाम सिद्धार्थ था लेकिन बाद में ज्ञान की प्राप्ति होने पर गौतम बुद्ध हो गया।
- बुद्ध को 35 वर्ष की आयु में वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे साधना सफल हुई।
- इसी दिन से उनका नाम सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध हो गया।
- जिस पीपल के पेड़ के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई यानि बोध हुआ, उस पेड़ को बोधिवृक्ष कहा गया।
- इस बोधिवृक्ष के नीचे चार सप्ताह तक चिंतन करने के बाद बुद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए निकल पड़े।
- बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन मृगदाव नामक जगह पर दिया था। वर्तमान में यह जगह सारनाथ में स्थित है।
- इस प्रथम धर्मोपदेश के माध्यम से बुद्ध ने अपने पाँच मित्रों को अपना अनुयायी बनाया एवं उन्हें बुद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा।
- महात्मा बुद्ध के प्रिय शिष्य का नाम आनंद था और बुद्ध अपने सारे उपदेश आनंद के सम्बोधन से ही देते थे।
- महात्मा गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन एवं उनके विचार आज भी लोगों के बीच प्रासंगिक है।
- गौतम बुद्ध की मृत्यु 80 साल की उम्र में 483 ई. पूर्व कुशीनारा नामक स्थान पर हुई थी।
यह भी पढ़ें: तोते के बारे में 10 वाक्य
10 Sentences about Gautam Buddha in Hindi
- महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व वैशाख मास की पूर्णिमा को लुम्बनी वन में हुआ था।
- बुद्ध के वन में जन्म लेने का कारण उनकी माँ पीयर जा रही थी और बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा के कारण वन में शाल के दो वृक्षों के बीच उनका जन्म हुआ था।
- बुद्ध के पिता शूद्रोधन कपिलवस्तु क्षेत्र के शाक्य क्षत्रियों के एक छोटे राज्य के राजा थे।
- बुद्ध का वास्तविक नाम ‘सिद्धार्थ’ है लेकिन ज्ञान का बोध होने पर उनका नाम महात्मा गौतम बुद्ध हो गया है।
- महात्मा गौतम बुद्ध बुद्ध धर्म के संस्थापक है।
- बुद्ध एवं उनके शिष्यों ने देश-विदेश में बुद्ध धर्म का प्रचार किया एवं इसे लोगों तक पहुंचाया।
- बुद्ध ने जो उपदेश दिए, उन्हें बुद्ध के शिष्यों ने लिखकर पेटी में रख लिया जिसके इनका नाम पिटक पड़ गया। हिन्दू धर्म में जो स्थान वेदों का है, बौद्ध धर्म में वही स्थान ‘पिटकों‘ का है।
- पिटक तीन प्रकार के है: विनय पिटक, सुत्त पिटक तथा अभिधम्म पिटक।
- महात्मा गौतम बुद्ध ने सबको समान मानते हुए लोगों को अहिंसा एवं शांति का उपदेश दिया।
- महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन काल की अनेक ऐसी घटनाएं है जो मानवजाति को कल्याण के लिए प्रेरित करती है।
5 Lines on Gautam Buddha in Hindi for Class 1, 2, 3, 4, 5
- भगवान गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा को हुआ था। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
- बुद्ध का मानना था कि ईर्ष्या, द्वेष एवं घृणा को प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है।
- गौतम बुद्ध ने संस्कृत की बजाय उस समय की लोकभाषा पाली में अपने उपदेश दिए थे।
- बुद्ध कहते थे की मनुष्य के लिए स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, एवं वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है।
- बुद्ध का विचार था कि मनुष्य को क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा मौन कर लेना चाहिए जिससे जीवन में शांति आ सकें।
यह महात्मा गौतम बुद्ध के बारे में 10 लाइन लिखी गई थी जिनसे आप बुद्ध के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं के बारे में जान सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे शेयर जरूर करें।