Skip to content

10 Lines on Parrot in Hindi – तोते पर 10 वाक्य

तोता एक ऐसा रंगीला पक्षी है जिसकी विभिन्न प्रजातियाँ दुनियाभर में पाई जाती है। यहाँ पर हमने आपके लिए ‘तोते के बारे में 10 वाक्य/लाइन‘ लिखी है जिनसे आप न सिर्फ तोतों के बारे में जान सकते है बल्कि 10 Lines on Parrot in Hindi जैसे टॉपिक्स पर short essay भी लिख सकते है।

Tote ke bare mein 10 line, तोते के बारे में 10 वाक्य, 10 sentences about parrot in hindi, Tote ke bare mein 5 line Hindi mein, 5 Lines on parrot in Hindi, तोते पर 10 वाक्य।

तोते बहुत स्मार्ट होते है, और भावनाओं को समझ सकते है। इसके साथ ही तोतों की अनेक ऐसी विशेषताएं है जो उन्हें एक अद्भुत पक्षी बनाती है। यहाँ दी गई समस्त जानकारी एवं facts से आप तोते के बारे में 20 लाइन का लेख भी किसी प्रतियोगिता या निबंध हेतु लिख सकते है।

10 Lines on Parrot in Hindi

10 Lines on Parrot in Hindi

  1. तोते एक घुमावदार चोंच के लिए जाने जाते हैं, जिसका ऊपरी भाग नीचे से बड़ा होता है।
  2. तोते के पैर अन्य पक्षियों की तुलना में अलग होते हैं।
  3. भारत में अधिकांश हरे रंग एवं लाल चोंच के तोते पाए जाए जाते है। इन्हें Rose-ringed parakeet कहते है।
  4. तोते एक बहुत लंबे समय के धरती पर रह रहे है।
  5. वैज्ञानिकों का मत है कि तोते लगभग 82 मिलियन वर्ष पहले लेट क्रेटेशियस (Late Cretaceous) के दौरान विकसित हुए थे जब न्यूजीलैंड सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना से अलग हुआ था।
  6. एक अफ्रीकी ग्रे तोते ने सबसे अधिक शब्द सीखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  7. Puck नाम के इस अफ्रीकी ग्रे तोते के पास आश्चर्यजनक रूप से 1728 शब्द याद थे।
  8. वो तोता यह भी समझ सकता था कि वह क्या कह रहा है और इसके अलावा वह गिन भी सकता है।
  9. डोमिनिका देश के झंडे में सिसेरौ तोता (sisserou parrot) है।
  10. न्यूजीलैंड केआ, काका और काकापो सहित कुछ बहुत ही अनोखे प्रकार के तोतों का घर है।

तोते के बारे में 10 लाइन

  1. तोते सामान्यत: चमकीले रंग के पक्षी हैं।
  2. तोते पक्षियों का एक ऐसा समूह है जिसमें लगभग 250 से ज्यादा प्रजातियां के तोते शामिल हैं।
  3. तोतों की एक ही प्रजाति में कई प्रकार के तोते हो सकते है जैसे सिट्टाकोइडिया (Psittacoidea) में सबसे अधिक 333 प्रकार के तोते हैं।
  4. तोतों की सभी प्रजातियाँ आकार में भिन्न-भिन्न होती हैं।
  5. कई प्रजातियाँ के तोते हाथ की हथेली में फिट हो सकते हैं तो कई तोते पक्षी बिल्ली के आकार के भी होते हैं।
  6. तोतों का जीवनकाल तोतों की अलग-अलग प्रजातियों के आकार बढ़ने के साथ बढ़ता जाता है।
  7. तोते सर्वाहारी प्रकृति के होते हैं जिसका अर्थ है कि वे मांस के साथ-साथ वनस्पति भी खाते हैं।
  8. जंगल में तोते ज्यादातर नट, कलियों, बीजों, फूलों और फलों पर भोजन करते हैं।
  9. तोतों को पालतू रखने पर उन्हें कच्ची या उबली हुई सब्जियां और फल, साबुत अनाज, और जई खिलाया जाता है।
  10. तोते कई प्रकार की आवाजों की नकल करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

10 Lines About Parrot in Hindi

  1. सभी जीवित जानवरों की तरह, तोते प्राकृतिक खाद्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं।
  2. वे जंगल में शिकार और शिकारी दोनों हैं। जो पक्षी तोते से बड़े है, वे इनको शिकार बनाते है।
  3. तोतों की अधिकांश प्रजातियां एकांगी होती हैं यानि कि वे अपने पूरे जीवन के लिए एक ही साथी के साथ रहती हैं।
  4. जब ये पक्षी अपने लिए एक प्रजनन साथी चुनते हैं, तो वे गैर-प्रजनन के मौसम में भी एक-दूसरे के साथ रहते हैं।
  5. उच्च तापमान और बच्चों के लिए खाद्य स्रोतों की पर्याप्त उपलब्धता के कारण अक्सर तोतों में प्रजनन प्रक्रिया वसंत के महीनों के दौरान शुरू होती है।
  6. इन महीनों के दौरान तोते स्वाभाविक रूप से हार्मोन रिलीज करना शुरू कर देते हैं जो विपरीत लिंगों को संभोग के लिए आकर्षित करते हैं।
  7. लगभग अन्य सभी पक्षियों की तरह तोते भी अंडे देते हैं।
  8. एक समय में आमतौर पर तोते लगभग दो से आठ अंडे देती हैं।
  9. लगभग 18 से 30 दिनों तक अंडे को सेने के बाद इनसे बच्चा पैदा होता है।
  10. छोटे तोते लगभग 15 से 20 साल तक जीवित रहते हैं, जबकि तोतों की बड़ी प्रजातियां 80 साल तक जीवित रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें: अब्दुल कलाम के बारे में 10 वाक्य

5 Lines on Parrot in Hindi

  1. तोता सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक हैं।
  2. तोते हम जो कहते हैं, उसकी नकल कर सकते हैं। यह एक ऐसा कारण है जो तोतों को बहुत अच्छा बनाता है।
  3. अधिकांश तोते अपने अंडे एक घोंसले में देते हैं, हालांकि कुछ तोते अपने अंडे पेड़ के छेद, जमीन की सुरंगों और पहाड़ों की गुहाओं में रखना पसंद करते हैं।
  4. तोतों के समूह को Pandemonium भी कहा जाता है क्योंकि यह बहुत ज्यादा शोर मचाते है।
  5. Kakapo Parrot तोता परिवार का एकमात्र सदस्य है जो उड़ नहीं सकता।
Share and Enjoy !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *