World Heart Day Hindi: दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग हृदय की बीमारियों से पीड़ित है। इसी के संदर्भ में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस लेख में हमने बताया है विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है?, विश्व हृदय दिवस का इतिहास और 2023 की थीम के बारे में। WORLD HEART DAY HISTORY IN HINDI
हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर यह थोड़ी देर के लिए भी धड़कना बंद कर दे तो हमारा काम खत्म हो सकता है क्योंकि हम इसके बिना जी नहीं सकते। हृदय की कार्यप्रणाली का हमेशा सही रहना जरूरी है।
दुनिया में हर साल 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइये इसी के बारे में जानते है…
विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है – Why World Heart Day is Celebrated in Hindi

विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों का दिल की बीमारी और इससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है। यह आम जनता के बीच ह्रदय से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित एक अंतर्राष्ट्रीय अभियान है।
इसे दिल के दौरे (हृदयघात), heart failure, stroke और हृदय से संबंधित अन्य किसी भी रोगों से बचने के लिए विभिन्न निवारक चरणों और लोगों की जीवनशैली में बदलाव को बढ़ावा देने वाले दिन के रूप में मनाया जाता है।
अगर आसान भाषा में कहें तो विश्व हृदय दिवस दुनिया भर में आम लोगों में दिल के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्थापित किया गया एक अभियान है।
हर साल औसतन 17 मिलियन से ज्यादा लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण मरते हैं। यह संख्या उन लोगों की तुलना में अधिक है जिनकी मौत एचआईवी, मलेरिया और कैंसर जैसी बीमारियों से होती है।
World Heart Federation के अनुसार समय से पहले हृदय रोगों के कारण होने वाली 80% मौतों को अस्वास्थ्यकर आहार, तंबाकू का उपयोग, शारीरिक गतिविधि की कमी और शराब के उपयोग जैसे कारकों को नियंत्रित कर रोका जा सकता है।
WORLD HEART DAY 2023
29 सितंबर को रविवार को पूरे विश्व में विश्व हृदय दिवस 2023 मनाया जाएगा।
विश्व हृदय दिवस का इतिहास – World Heart Day History In Hindi
1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर विश्व हृदय दिवस को मनाने की घोषणा की। यह आईडिया WHF के अध्यक्ष एंटोनी बेयस डी लूना (1997-99) का था। इसे पहली बार सन् 2000 में मनाया गया था।
शुरुआत में विश्व हृदय दिवस को हर साल सितंबर महीने के आखिरी रविवार को मनाया जाता था और यह 2010 तक जारी रहा। वर्ष 2011 से वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वार्षिक रूप से विश्व ह्रदय डीएस को 29 सितम्बर को मनाना शुरू किया। (अब यह जरूरी नहीं कि यह दिवस रविवार को हो)।
पहला विश्व हृदय दिवस 24 सितम्बर 2000 को मनाया गया था।
World Heart Federation (WHF) क्या है
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) एक गैर सरकारी संगठन है। यह जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
1946 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सोसायटी और 1970 में स्थापित इंटरनेशनल कार्डियोलॉजी फेडरेशन को 1978 में इंटरनेशनल सोसायटी और फेडरेशन ऑफ कार्डियोलॉजी (ISFC) के रूप में मिलाया गया था। बाद में 1998 में इंटरनेशनल सोसायटी और फेडरेशन ऑफ कार्डियोलॉजी का नाम बदलकर वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन कर दिया गया।
यह विश्व स्तर पर हृदय रोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकमात्र संगठन है।
WHF की वेबसाइट – World Heart Federation
वर्ल्ड हार्ट डे कैसे मनाते है – World Heart Day Celebration
विश्व हार्ट डे हर साल दुनिया भर में आम जनता में जागरूकता के लिए हृदय स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की घटनाओं और गतिविधियों का आयोजन करके मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया को दिल की बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में अन्य संगठनों के सहयोग से विश्व हृदय महासंघ द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन कई जगह हृदय जांच शिविर भी आयोजित किये जाते है और लोगों को इन शिविरों के माध्यम से हृदय सम्बन्धी रोगों के बारे में जागरूक किया जाता है।
विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम – THEME OF WORLD HEART DAY
विश्व हृदय दिवस के प्रत्येक वर्ष के उत्सव के लिए एक विशेष विषय निर्धारित किया जाता है और उसी के अनुसार दुनियाभर में कार्यक्रम और आयोजन होते है। इसे विश्व हार्ट डे की थीम कहते है।
WORLD HEART DAY 2023 की थीम “Use Heart, Know Heart” है।
WORLD HEART DAY 2021 की थीम “वैश्विक स्तर पर सीवीडी (CVD) के बारे में जागरूकता, रोकथाम और प्रबंधन में सुधार के लिए डिजिटल स्वास्थ्य की शक्ति का उपयोग करना” थी.
बता दें कि 2000 में पहले वर्ल्ड हार्ट डे की थीम “I Love my Heart: Let it beat!” थी।
यह भी पढ़ें: International Translation Day (30 सितम्बर 2023)
हृदय के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य – Heart Facts Hindi
आप इस आर्टिकल तक पहुंचे है, इसका मतलब है कि आप स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है। आपको हृदय के इन रोचक तथ्यों को जरूर जानना चाहिए।
- एक स्वस्थ व्यक्ति का दिल (heart) हर दिन लगभग 1,15,200 बार धड़कता है।
- हृदय शरीर की सभी 75 ट्रिलियन कोशिकाओं में रक्त पंप करता है।
- आपका दिल हर दिन लगभग 2,000 गैलन रक्त पंप करता है।
- यह अजीब हो सकता है लेकिन महिलाओं का दिल पुरुषों की तुलना में लगभग औसतन 10% तेज धड़कता है।
- हार्ट की धड़कन की आवाज़ दिल के के वाल्व खुलने और बंद होने के कारण होती है।
- हंसना heart के लिए अच्छा है। यह तनाव को कम करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है।
- हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए अच्छे खानपान और फिजिकल एक्टिविटी करते रहना चाहिए।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें।