Top 10 Jeans Brand in the World in Hindi

Top 10 Jeans Brand | जीन्स बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कम्पनी

फैशन इंडस्ट्री में जींस एक ऐसा प्रोडक्ट है जो सर्वव्यापी है और हर वार्डरोब में फिट बैठता है। जींस के साथ अलग-अलग स्टाइल के शर्ट और टीशर्ट को पहना जा सकता है और यह इन सभी के साथ decent लगती है।

फैशन या लाइफ़स्टाइल सेगमेंट में new products और styles का आना जाना लगा रहता हैं यानि कोई ट्रेंड जाता है तो दूसरा ट्रेंड आ जाता है लेकिन इन सबके बीच एक चीज जो फैशन से बाहर नहीं हुई है, वो है जीन्स।

जींस लगभग सभी की पसंद होती है यानि हर कोई इसे पहनना पसंद करता है, चाहे वो किसी भी आयु वर्ग का क्यों न हो। चलिये जानते है best brand of jeans in world (hindi) के बारे में।

10 Best Jeans Brands in the world – विश्व की सबसे बड़ी जींस कंपनी

Top 10 Jeans Brand in the World in Hindi

1. Gucci

Gucci दुनिया का सबसे बड़ा लग्जरी जींस ब्रांड है जो अपनी बेहतरीन क्वालिटी और हाई प्राइस के लिए जाना जाता है।

यह billion dollar brand दुनिया के सबसे महंगे उत्पादों में से एक की पेशकश करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह पाने का record रखता है।

गुच्ची एक इटैलियन जींस ब्रांड है जो Kering S.A की सहायक कंपनी के रूप में काम करती है। इसकी स्थापना वर्ष 1921 में Gucio Gucci ने की थी। इस कंपनी का मुख्यालय फ्लोरेंस, इटली में है।

2. Levi’s

Levi’s दुनिया में सबसे लोकप्रिय और टॉप-सेलिंग जींस ब्रांड में से एक है। न केवल जींस बल्कि इसे क्लोथिंग कैटेगरी का भी दिग्गज कहा जा सकता है।

Levi’s एक अमेरिकी मूल की कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1853 में Levi Strauss ने की थी। कंपनी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में है. इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2800+ company-operated outlets के साथ नेटवर्क है।

लेविस हर उम्र वर्ग पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए डेनिम जींसों का निर्माण करती हैं और विभिन्न फिटिंग, कट, स्टाइल्स में बेचती है।

3. Lee

ली जींस भी दुनिया की टॉप पॉपुलर जींस कंपनियों में से एक है। बॉलीवुड अदाकारा जैकलिन फर्नांडीस इस पॉपुलर विश्वस्तरीय ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर है।

Lee मूल रूप से एक अमेरिकी ब्रांड है जिसकी स्थापना 1889 में हेनरी डेविड ली ने की थी।  यह VF Corporation की सहायक कंपनी के रूप में काम करती है। 

कंपनी का मुख्यालय kansas, usa में है और ब्रांड का दुनिया के अधिकांश देशों में अपना नेटवर्क फैलाया हुआ है।

4. Wrangler

Wrangler को शानदार फिटिंग और स्टाइलिश लुक के कारण कूल जींस ब्रांड के रूप में जाना जाता है। यह भी दुनिया की पॉपुलर जींस कंपनियों में से एक है।

रैंगलर एक अमेरिकी मूल की कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1904 में इसके संस्थापक CC Hudson ने की थी। यह भी VF Corporation की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करती है। ब्रांड का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रीन्सबोरो में स्थित है।

5. Diesel

Excellent design, perfect fit, quality material और several shades के लिए डीजल ब्रांड दुनिया भर में पॉपुलर है में पॉपुलर है भर में पॉपुलर है में पॉपुलर है। यह जींस की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और अपनी क्वालिटी के दम पर सारे विश्व में जानी जाती है।

डीज़ल इतालवी मूल की कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1978 में रेनजो रोसो और एड्रियानो गोल्डस्मिड द्वारा की गई थी। यह ओटीबी समूह की एक सहायक कंपनी है और इटली के ब्रेगांज़ शहर स्थित अपने मुख्यालय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में संचालित होती है।

यह तीन लेबल डीजल, डीजल किड्स, और डीजल ब्लैक गोल्ड के तहत jeans को दुनिया भर में बेचती है।

6. Calvin Klein

Calvin Klein दुनिया के सबसे विश्वसनीय भरोसेमंद जींस डिजाइनर ब्रांडों में से एक है जो अपने बेहतरीन उत्पादों के लिए जाना जाता है।

इस स्टाइलिश जींस ब्रांड ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में युवाओं का ध्यान खींचने के लिए modern styles और cutting-edge designs को ज्यादा प्राथमिकता दी है।

यह एक अमेरिकी मूल की कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1968 में केल्विन क्लेन ने की थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका में है।

7. Pepe Jeans

पेपे जीन्स शानदार, ट्रेंडी, स्टाइलिश, आरामदायक फिटिंग के साथ आती हैं और इसकी सस्ती कीमतें इसे जनता के बीच लोकप्रिय जींस ब्रांड बनाती हैं।

Pepe की स्थापना वर्ष 1973 में लंदन में अरुण, नितिन और मिलन शाह ने की थी। वर्ष 2015 में यह कंपनी एल कैपिटल एशिया और एम 1 का एक सहायक ब्रांड बन गई थी। 

कंपनी के दुनिया भर में कई देशों में स्टोर स्थापित हैं और इसका मुख्यालय Saint Feliu de Llobregat, स्पेन में है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के Top 10 Sound System Speakers Brands

8. Guess

यह भी जींस सेक्टर का एक लग्जरी ब्रांड है। इसके साथ विभिन्न सेलिब्रिटी भी एसोसिएटेड है जो दुनिया भर भर में इसके मार्केटिंग कैंपेन का प्रचार करते हैं।

Guess जीन्स अमेरिकी मूल की कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी। इसका मुख्यालय लॉस एंजिलिस, अमेरिका में है।

9. True Religion

True Religion एक high quality designing जींस ब्रांड है जिसने designing, bold style, unique craftsmanship, और quality material की वजह से दुनिया की पॉपुलर और टॉप जीन्स ब्रांड्स में एक नाम बनाया है।

True Religion अमेरिकी मूल की कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 2002 में जेफ लुबेल और किम गोल्ड ने की थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया, अमेरिका में है और यह दुनियाभर में अपने प्रोडक्ट्स को सेल करती है।

10. Armani Jeans

अरमानी जीन्स italian मूल का एक लक्जरी ब्रांड है जिसकी स्थापना वर्ष 1975 में सर्जियो गैलोटी और जियोर्जियो अरमानी ने की थी। इसका मुख्यालय Milan, Italy में है।

Armani को फैशन और स्टाइल सेगमेंट का किंग कहें तो इसमें कोई दोहराय नहीं है क्योंकि इनके प्रोडक्ट्स वो क्वालिटी और दम रखते है जो किसी प्रोडक्ट को विश्वस्तरीय बनांते है।

अगर आप बॉलीवुड या पंजाबी सॉन्ग सुनते है तो आपने गानों में इस brand का नाम जरूर सुना होगा।

ये थे विश्व के टॉप 10 जीन्स ब्रांड लेकिन यह list पर्याप्त नहीं है क्योंकि और भी बहुत सारे brands है जो इस list को लम्बा कर सकते है। ये रहे जीन्स सेगमेंट के कुछ और दमदार धाँसू ब्रांड्स जो अपनी quality के लिए जाने जाते है:

  • Tommy Hilfiger
  • American Eagle
  • Burberry
  • Arizona
  • Killer Jeans
  • American Rag
  • Versace
  • Nostrum
  • Spiker
  • Rustler
  • Balmain

अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने fashion freak दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।