एक सशक्त लोकतंत्र वही होता है जिसमें सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करते है। हर स्तर की चुनावी प्रक्रिया में मतदान के स्लोगन या वोट के नारे काम में लिए जा सकते है।
बिना नारों के चुनाव अभियान अधूरे होते है। ऐसे में इन slogans on voting in hindi के माध्यम से मतदान के नारे हिंदी में दिए गए है जो वोट करने की अपील करने के लिए पोस्टर, बैनर में लिखे जा सकते है।
उम्मीद है कि आपको ये मतदान के लिए नारे पसंद आएंगे और इनकी सहायता से क्षेत्र के हर नागरिक को मतदान की अहमियत समझाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।
Slogans on Voting in Hindi
अपना अमूल्य वोट देकर,
बनें देश के भविष्य मेकर।

चुनाव होता है लोकतंत्र का आधार,
वोट डालकर इसके महत्व को करो स्वीकार।
सोच समझकर करना है वोट,
जो नहीं है ईमानदार
उसको देनी है मतदान से चोट।
एक वोट से हो जाती है जीत हार,
इस बात को करें स्वीकार,
लोकतंत्र के पर्व के बनें भागीदार।
मतदान करके अपना कर्तव्य निभाएं,
देश निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।
जागरूकता फैलाने में लगा दो जी जान,
अबकी बार सौ फ़ीसदी करना है मतदान।
लोकतंत्र के पर्व में करना मतदान,
जागरूक नागरिक की होती है पहचान।
हमारे हाथों में है देश का विकास,
शत प्रतिशत वोट डालकर रचो इतिहास।
मन में ना रखें किसी प्रकार का भय,
सब को सुनकर
सब को देख कर मतदान के लिए करें उचित कैंडिडेट का निर्णय।
पैसों के हाथों में ना बिकना है,
सही मतदान करके लोकतंत्र में टिकना है।
मतदान के स्लोगन
सही लोगों के हाथों में देने के लिए सरकार,
उचित प्रत्याशियों को मतदान करने की है दरकार।

उंगली पर लगानी है स्याही की निशानी,
लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी है निभानी।
अपने राष्ट्र धर्म को निभाना है,
मतदान करने के लिए जाना है।
दादा-दादी अब्बा अम्मी जान,
सब को करना है मतदान।
सच्चे नागरिक की है यह पहचान,
वो जरूर करता है मतदान।
लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को पहचानें,
मतदान करने के लिए जरूर जाएं।
लोकतंत्र में लेनी है हिस्सेदारी,
मतदान करना है हम सबकी जिम्मेदारी।
भ्रष्टाचारी और बेईमानी को करनी है चोट,
भूलकर भी ना भूलें डालना अपना वोट।
बनना है लोकतंत्र का प्रहरी तो मतदान करना है जरूरी।
मतदान के दिन मन में ना रखें कोई खोट,
वोट करने से ही होगी भ्रष्टाचारी को चोट।
मतदान के नारे हिंदी में
चाहे कितनी भी हो दूरी,
ना रखनी है कोई मजबूरी,
हर एक को वोट करना है जरूरी।

अपने दम पर चुनें अपनी सरकार,
पूरी होगी आपकी हर मांग हर दरकार।
मतदान करना हमारा ही नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र का भी सम्मान है।
ऊंगली पर लगा स्याही का निशान,
लोकतंत्र से बढ़ाएगा देश की शान।
सुनलो सगला भाई बहन ताऊ ताई,
वोट देने जरूर आई।
ALSO CHECK: Best Political Status in Hindi
लोकतंत्र का भाग्य विधाता,
होता है जागरूक मतदाता।
जन-जन की है यह पुकार,
वोट डालो हर बार।
हिंदू, मुस्लिम, सिख या हो ईसाई,
मिलकर वोट करें सब भाई।
हर नागरिक का है अधिकार,
मतदान करना है हर बार।
अपना वोट कभी किसी को ना बेचें,
हमेशा देश के हित में सोचें।
Best Voting Awareness Slogans in Hindi

हर घर में जागरूकता फैलाना,
वोट डालने के लिए सबको जाना।
18 साल से ज्यादा है उम्र,
मतदान के लिए जरूर करें सफर।
बनना है देश का सक्रिय नागरिक,
मतदान के लिए याद रखें तारीख।
ईमानदारी से करें मतदान,
वोट का ना करें मोल भाव।
आपका वोट आपकी आवाज है। अपने कर्तव्य को निभाएं और वोट जरूर दें।
भ्रष्टाचारी को करना है दूर,
वोट देने जाना है जरूर।
मतदान पर स्लोगन
अपने मतदान के अधिकार पर करें गर्व,
वोट देकर मनाएं लोकतंत्र का पर्व।
ना जाना है कहीं बारातों में,
न ही बहकना है किसी के जज्बातों में,
देश की सत्ता है आपके हाथों में।
अंगुली पर लगा सही का निशान,
देश के जिम्मेदार नागरिक की है पहचान।
अपने अधिकार को काम में लाएं,
वोट डालने के लिए जरूर जाएं।
Vote Appeal Quotes in Hindi
देश हित के लिए आगे बढ़ाएं कदम,
दिखाएं अपने वोट का दम।

वोट करना ना सिर्फ आपका अधिकार है बल्कि आपकी जिम्मेदारी भी है।
देश की बदलनी है किस्मत,
सब मिलकर चुनाव में दें जनमत।
अपनी जिम्मेदारी पूरी करें,
अपने मतदान का प्रयोग करें।
सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाएं,
सारे काम छोड़ कर वोट डालने जरूर जाएं।
घर-घर में लानी है साक्षरता,
मतदान के लिए रखो जागरूकता।
लोकतंत्र का दिया है उपहार,
हर किसी को करना है मताधिकार।
वोट अपील स्लोगन इन हिंदी
मतदान करने के लिए छोड़े घर का द्वार,
वोट देकर चुनें अपनी पसंद की सरकार।
पहले करना है मतदान,
फिर करना है घर का काम।
18 साल से ज्यादा है उम्र,
वोट डालने के लिए कस लें अपनी कमर।
वोट डाल कर आना है,
देश को आगे बढ़ाने की राह दिखाना है।
वोट के नारे
उन्ही हाथों में दें सत्ता की बाजी,
जो सबका विकास करने को हो राजी।
जन-जन ने यह ठाना है,
अबकी बार वोट करने सबको जाना है।

लोकतंत्र ने हमारे हाथों में की है शक्ति प्रदान,
बदलाव के लिए जरूर करें मतदान।
भ्र्ष्टाचारी को लाना है नीचे,
एक वोट भी न रह जाए पीछे।
हर मतदाता को हो ज्ञान,
लोकतंत्र है देश की शान।
मतदान में हिस्सा लेना है,
लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।
लोकतंत्र का करो सम्मान,
शत प्रतिशत करो मतदान।
सारे काम होते रहेंगे बार-बार,
वोटिंग होती है 5 साल में एक बार।
राष्ट्र को बनाना है मजबूत,
सोच समझकर करें मतदान।
सही जनप्रतिनिधियों का रखें ध्यान,
लोकतंत्र के लिए मतदान।
यह भी पढ़ें: चुनाव पर शायरी
एक वोट से बिगड़ती या बनती है सरकार,
मतदान करके बनना है नागरिक जिम्मेदार।
जन-जन का यह नारा है,
वोट करना अधिकार हमारा है।
Vote Appeal Message in Hindi
चुनाव में वोट डालकर लोकतंत्र की प्रक्रिया का करो शुक्रिया।
हर किसी को मतदान का महत्व जानना है,
वोट डालने के योग्य जनों को बूथ पर लेकर जाना है.
देश सेवा की ओर बढ़ाएं कदम,
मतदान करके ही लें दम.
ना समझें खुद को कमजोर,
आपका वोट ही है लोकतंत्र में आपका शोर।
अबकी बार
वही आएगी सरकार,
जो युवाओं के मन की सुनेगी पुकार।
सच्चाई है जिसकी पहचान,
उसे ही करें मतदान।
राजनीति से तभी मिटेगा भ्रष्टाचार,
जब आप बनोगे ईमानदार मतदान प्रक्रिया के हिस्सेदार।
राष्ट्र का विकास इनकी ज़िम्मेदारी है,
अब युवाओं की नेतृत्व करने की बारी है.
जागरूक मतदाता करते है हर बार मतदान,
ये होते है मजबूत लोकतंत्र की पहचान।
उसी को दें अपना साथ,
जो करना चाहे सबका विकास।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तो यहाँ चुनाव किसी त्यौहार या बड़े उत्सव से कम नहीं होते है। नारों के बिना चुनाव अधूरा-सा लगता है। वोट के नारों या स्लोगन से जनता पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।
हर नागरिक को मतदान करने जरूर जाना है ताकि कोई अयोग्य व्यक्ति नेता न बन जाएँ। अगर आपके पास Slogans on Voting in Hindi से जुड़ा किसी प्रकार का मतदान पर स्लोगन है तो उसे कमेंट करें। हम उसे यहाँ आपके नाम के साथ सम्मिलित करेंगे।