Republic Day 2023 Wishes Shayari for Indian Army Soldiers
आर्मी या सेना हर देश का सुरक्षा कवच होती है। ऐसे में रिपब्लिक डे जैसे राष्ट्रीय महत्व के पर्व को फौजी भाईयों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए हमने republic day wishes for indian army soldiers in hindi में शेयर किए है।
इनकी सहायता से आप सैनिकों एवं उनके परिवार के लिए हैप्पी रिपब्लिक डे greetings card message shayari sms quotes status whatsapp facebook भी बनाकर भेज सकते है।
सेना के सभी अंग देश को सुरक्षित रखने में हर वक्त काम करते है। जब हम त्योहार मना रहे होते है तो वो बॉर्डर पर रहते है और हमारी रक्षा के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर देते है। फौजियों के इस समर्पण को हमें दिल से सलाम करना चाहिए।
Contents
Indian Army Republic Day Shayari
सरहदों पर खड़े हैं आप
तभी सुरक्षित है हमारा वतन,
रिपब्लिक डे के अवसर पर
दिल से सेना के जवानों को नमन।
कोशिशें हजार की
लेकिन कोई नहीं झुका पाया,
भारतीय सेना को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयां।
जैसलमेर की गर्मी को मात देते हैं,
हिमालय की सर्दी को झेल लेते हैं,
यह भारतीय सेना में किसानों के बेटे हैं।
Happy Republic Day to Indian Army
रिपब्लिक डे को मनाने की शुभ घड़ी आई है,
परम पराक्रमी बहादुर सैनिकों को बहुत-बहुत बधाई है।
Happy Republic Day Wishes for Soldiers in Hindi
देश के सभी वीर जवान फौजी भाइयों को गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आप हैं तो यह देश है।
सर्दी, गर्मी या बरसात हो, हर पल देश की रक्षा के लिए तैयार रहने वाले बहादुर सैनिकों को रिपब्लिक डे के खास अवसर पर बहुत-बहुत बधाइयां। मैं भगवान से आपके सदैव खुश रहने की दुआएं करता हूं।
गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर हमारे महान और जांबाज सैनिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मौत को भी मात देने वाले हमारे वीर सैनिकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटि कोटि प्रणाम। जय हिंद। 🇮🇳🇮🇳
वतन की रक्षा के लिए अपना सब कुछ त्याग देने वाले वीर जवानों को गणतंत्र दिवस 2023 की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
अपने अदम्य शौर्य और साहस से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने वाले फौजी भाइयों को रिपब्लिक डे 2023 की ढेर सारी मुबारकबाद।
Republic Day Wishes for Indian Army in Hindi
देश की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार सभी सेनाओं के वीर जवानों को 26 जनवरी के खास अवसर पर बहुत-बहुत बधाइयां।
सेना की बहादुरी और साहस के कारण ही देश सुरक्षित हैं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी बहादुर वीरों को दिल से मेरा नमन।
हद से ज्यादा मुश्किल परिस्थितियों में भी सरहद पर खड़े रहकर हमारी रक्षा करने वाले बहादुर वीरों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके होने से ही हम हैं।
जान चली जाए लेकिन तिरंगा नहीं झुके, इन भावनाओं से ओतप्रोत सीमाओं पर खड़े परम पराक्रमी सैनिकों को गणतंत्र दिवस 2023 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Indian army 26 january status in hindi
भारत देश की अखंडता में चार चांद लगाने वाले सभी सेनाओं के शूरवीर सैनिकों को रिपब्लिक डे 2023 की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां।
देश का हर नागरिक बड़ी खुशी और आनंद के साथ हर त्यौहार को मनाता है क्योंकि हमारी रक्षा के लिए सरहदों पर वीर जवान खड़े हैं। सभी वीरों को गणतंत्र दिवस पर मेरा प्रणाम।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस 2023 के बधाई संदेश
चीन और पाकिस्तान को अपनी बहादुरी से धूल चटाने वाले सभी सेनाओं को गणतंत्र दिवस की अनंत शुभकामनाएं। आप अपने पराक्रम को यूं ही फैलाते रहे।
तिरंगे की शान को सदैव ऊंचा रखने के लिए अपनी जान को भी न्योछावर कर देने वाले फौजी भाइयों को 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी हमारे दिलों में बसते हैं।
Republic Day 2023 Quotes for Soldiers in Hindi
मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।
अपनी बहादुरी और शौर्य के दम पर संपूर्ण विश्व में गर्व से भारत देश का सिर ऊंचा कराने वाली भारतीय सेना को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देश वासियों की ओर से नमन।
शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व पराक्रम के पर्याय सेनाओं के सभी रणबाँकुरों को गणतंत्र दिवस पर नमन एवं शुभकामनाएं।
सभी देशवासियों को सेना एवं सैनिकों को उनके समर्पण एवं दृढ़ शक्ति पर गर्व है। हम सभी आपके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं। रिपब्लिक दिवस के अवसर पर सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के सभी ऑफिसर एवं तमाम सिपाहियों को बहुत-बहुत बधाइयां। पूरे देश को आप पर गर्व है।
बाहरी दुश्मनों से देश की सीमाओं की तथा आंतरिक दुश्मनों की गद्दारी से देश की सुरक्षा करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को 26 जनवरी 2023 के गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें – हैप्पी रिपब्लिक डे 2023 शायरियां
पूरे देश का विश्वास और साहस एवं शौर्य का दूसरा नाम यानि भारतीय सेना को गणतंत्र दिवस के स्पेशल अवसर पर सभी देश वासियों की तरफ से हार्दिक बधाइयां।
सरहदों पर सेना के जवान जागते हैं इसलिए हम चैन की नींद सो पाते हैं। Happy republic day to my army brother.
करोड़ों भारतीयों के अभिमान की प्रतीक भारतीय सेना को रिपब्लिक डे के अवसर पर दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां।
देश के बाहरी एवं भीतरी दुश्मनों से हर वक्त निपटने को तैयार और हर मुश्किल परिस्थिति में देशवासियों की सहायता करने वाले भारतीय सेना के सभी अंगों को रिपब्लिक डे के विशेष दिन पर सभी नागरिकों की तरफ से हार्दिक बधाई।
26 January Army Shayari
मापना है सेना का हौसला तो
कभी ठंड में ठिठुर कर देखना,
जानना है सेना का साहस तो
कभी कड़ी धूप में चल कर देखना।
सेना को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
जय हिंद
भारतीय सेना के सभी अंगों में कार्यरत सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस पर देश के प्रत्येक नागरिक की तरफ से शुभकामनाएं। आप सब लोगों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और कर रहे हैं। हम सभी को आप पर गर्व है।
चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए
नहीं झुकता है भारत का वीर जवान,
कहा जाए तो सही मायने में
आप ही है मां भारती की शान।
Happy Republic Day to all Indian Soldiers
वतन की हिफाजत के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहने वाले तथा भारत का नाम विश्व में ऊंचा रखने वाले सजग प्रहरियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अपना सर्वस्व अर्पण करने को तत्पर भारतीय सेना के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा व देशभक्ति पर हमें गर्व है। Happy republic day 2023 to Indian Army.