Republic Day Poem in Hindi for School Students
हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते है जिनमें बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस की कविता (poems) प्रमुख होती है। Republic Day 2021 Poems in Hindi for School Students
गणतंत्र दिवस का दिन समस्त देशवासियों के लिए असीम गौरव का दिन होता है। यह हमें हमारे संविधान की मर्यादाओं और दायित्वों की याद दिलाता है। भारत का संविधान २६ जनवरी १९५० को लागू हुआ था।
इस गौरवशाली अवसर को मनाने के लिए यहाँ हम लाये है 26 जनवरी की स्टूडेंट्स के लिए पोएम। इन poems को Class 1, Class 2, Class 3, Class 4, Class 5, Class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10, Class 11 & Class 12th के बच्चे republic day school function में सुना सकते है।
गणतंत्र दिवस पर स्कूल बच्चों के लिए कविताएं – Poems on Republic Day for School Students 2021

Republic Day Poem in Hindi for School Students
दिन था वो 26 जनवरी 1950 का
जब भारत ने संविधान पाया,
गणतंत्र दिवस का दिन है आया
बच्चों संग सबके चेहरे पर ख़ुशी है लाया।
हर तरफ छाया है उत्साह
झंडे के प्रति है चाह,
देश अपना बढ़ रहा आगे
हर तरफ हो रही वाह वाह।
आओ खुशियों के साथ
२६ जनवरी का दिन मनाएं,
संविधान की हर मर्यादा को मानें
जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज़ निभाएं,
आओ हम सब मिलकर देश की उन्नति
और समृद्धि के गीत गाएं।
लाख बरसा खून वीरों का
तब मिली हमें आज़ादी,
सलाम है उन वीरों को
जिन्होंने दिलाई हमे आज़ादी।
हुए आज़ाद पर नहीं अपना खुद का संविधान,
बनी कमेटी, लगा लगभग ३ साल का समय
फिर 26 जनवरी 1950 को लागु हमारा संविधान,
यह है मेरे देश की जान मेरे देश की शान।
हैप्पी रिपब्लिक डे
Republic Day Poem for Class 1, 2 & 3 in Hindi
जब-जब आता है दिन २६ जनवरी का
मौसम बन जाता सुंदर परी सा,
पड़ती है मीठी-मीठी ठण्ड
अच्छा लगता महीना जनवरी का।
रिपब्लिक डे के दिन
झंडा फहराते है,
ख़ुशी से गणतंत्र दिवस
को मनाते है।
लाल किले पर राष्ट्रपति
फहराते है तिरंगा,
देख के रंग तिरंगे का
मन हो जाता चंगा।
मेरा देश मेरी जान है,
मेरा भारत महान है।
Republic Day Poem for Class 4 to 8 in Hindi
२६ जनवरी को बड़े जोश से मनाते है,
फहरा के तिरंगा गीत ख़ुशी के गाते है।
बना था इस दिन देश का संविधान,
हम सब करते इसका सम्मान।
दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है हमारा,
नियम कायदे मानो इसके,
देश को बनाओ सबसे न्यारा।
हम सबका है इससे बड़ा नाता,
यह हमें देश अनुशासन सिखाता,
आओ इसे हर जन हर नागरिक की
पहुँच तक लाएं और सिखाएं,
आओ गणतंत्र दिवस पर्व मनाएं,
गीत खुशियों के गाएं।
Poem on Republic Day 2021 for Class 9, 10, 11 & 12 in Hindi
गणतंत्र दिवस का प्यारा पर्व आया
आते ही हमारे दिल में छाया,
पर्व है यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार
हम सब करते इससे बहुत प्यार।
हर वर्ष रहता हमें इसका इंतज़ार,
गणतंत्र है ही इतना बड़ा उपहार,
आओ लोगों को प्रजातंत्र का महत्व समझाएं
हर जन तक यह संदेश पहुंचाएं।
जब थे अंग्रेज़ यहाँ तो
हर तरफ था अँधेरा,
आज़ाद हुए हम, लागू हुआ संविधान
देश में हुआ खुशियों का सवेरा।
खूब हुआ अब इसका इंतज़ार,
आओ मिलकर मनाएं गणतंत्र का त्यौहार।।
विद्यार्थियों के लिए गणतंत्र दिवस की कविता
अपना गणतंत्र दिवस है आया
झूमें नाचें ख़ुशी मनाएं,
आओ तिरंगा लहराये
आओ तिरंगा फहराएं।
इस दिन लागू हुआ था संविधान,
यह कारण है मनाते है हम गणतंत्र दिवस
वंदे मातरम, मेरा भारत महान।
यह अधिकार हमें देता है
उन्नति करने वाला,
ऊँच-नीच का भेद न करता
पण्डित हो या लाला।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
हम सब हैं भाई-भाई,
सबसे पहले संविधान ने,
बात यही बतलाई।
इसमें बताये नियमों को अपने जीवन में अपनाये,
थाम एक-दूसरे का हाथ आगे कदम बढ़ाये,
आओ हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाएं।
गणतंत्र दिवस सम्बन्धित पोस्ट्स:
हमारी तरफ से आपको गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें। अगर आप यह लेख पसंद आया है तो सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें।
ये देश बनता है देशभक्ति से