Quora क्या है और कैसे इस्तेमाल करें हिंदी में

आपने गूगल पर कुछ सर्च करते समय क्वोरा का नाम जरूर देखा होगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी सवाल जवाब कम्युनिटी है। अगर आप नहीं जानते है कि quora kya hai और कैसे यूज़ करें तो बनें रहें हमारे साथ इस लेख में। आपको क्वोरा के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिल जाएगी कि What is Quora and How to Use It in Hindi

इंटरनेट पर कई forums साइट है जिनमें से एक quora है लेकिन यह अन्य सबसे ज्यादा फेमस है और विश्व की सभी प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध होने के कारण इसके users की संख्या बहुत ज्यादा है।

इंटरनेट पर कई प्रकार की सोशल मीडिया साइट्स है और लोग उन सभी साइट्स पर अकाउंट बनाते है। इससे उन्हें कुछ फायदा नहीं होता है, सिर्फ टाइमपास के अलावा लेकिन QUORA ऐसा नहीं है। इसके उपयोग से समय बर्बाद नहीं होगा बल्कि आपका नॉलेज बढ़ेगा।

Quora kya hai, what is quora in hindi

अगर आप एक बार क्वोरा का उपयोग करने लग जाओ तो यह बात समझ जायेंगे कि यह किसी ज्ञान के भंडार से कम नहीं है। चलिए जानते है इस अमेजिंग प्लेटफॉर्म के बारे में…

Quora क्या है – WHAT IS QUORA IN HINDI

Quora एक सवाल जवाब मंच है जहाँ पर आप किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछ सकते है और अगर आपको किसी चीज़ के बारे में जानकारी है तो आप दूसरों के प्रश्नों का जवाब भी दे सकते है।

अगर आसान शब्दों में कहें तो यह एक question answer website है जहाँ पर सवाल पूछे जाते हैं और जवाब दिए जाते है। आप इसे ज्ञान और जानकारी का माध्यम कह सकते हैं।

इसकी (क्वोरा कंपनी की) स्थापना जून 2009 में फेसबुक के दो पूर्व कर्मचारियों Adam D’Angelo और Charlie Cheever ने की थी तथा पहली बार 21 जून 2010 को publicly उपलब्ध कराया गया था।

यदि आपके पास किसी भी चीज के बारे में कोई सवाल है, तो इसे यहां पूछ सकते हैं और आपको निश्चित रूप से जल्द ही एक पूरी तरह से लिखित उत्तर मिल जाएगा। साथ ही क्वोरा को एक ऐसे मंच के रूप में भी देखा जा सकता है जो आपको एक लेखक के रूप में अपने विचारों के बारे में स्पष्ट दृष्टि प्रदान करता है यानि दुनिया के सामने लाता है।

इसके बारे में यह कहा जा सकता है:

आप Quora का उपयोग सलाह, विचार, दृष्टिकोण, स्पष्टीकरण और उन चीजों के उत्तर खोजने के लिए कर सकते हैं जिनके बारे में आपने हमेशा सोचा है या जानना चाहते है।

Quora Features in Hindi – क्वोरा के फीचर्स

क्वोरा वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों में उपलब्ध है। जानते है इसके फीचर्स के बारे में…

1. प्रश्न पूछना

प्रश्न यानि सवाल पूछना ही क्वोरा का मुख्य आधार है।

अगर आपके मन में किसी प्रकार जैसे करियर, टेक्नोलॉजी, इतिहास या अन्य किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है तो आप इस मंच पर पूछ सकते है।

2. जवाब देना

अगर आप किसी फील्ड में एक्सपर्ट है तो यूज़र्स के प्रश्नों का जवाब दे सकते है।

क्वोरा पर विभिन्न पदों/सेक्टर से जुड़े लोग है जो आपके द्वारा पूछे गए किसी प्रश्न का अपने अनुभव से जवाब देते है।

3. अपवोट और डाउनवोट करना

जिस प्रकार फेसबुक या इंस्टाग्राम में like करने का फीचर होता है, उसके समान क्वोरा में भी है।

अगर आपको क्वोरा पर कोई लेख पसंद आता है तो आप अपवोट (upvote) कर सकते है। अपवोट का अर्थ है कि आप पोस्ट/लेख को पसंद (like) करते है। साथ ही आप किसी लेख को पसंद न आने पर या अनावश्यक होने पर उसे डाउनवोट भी कर सकते है।

4. क्वोरा मंच

व्हाट्सअप के ग्रुप की तरह क्वोरा पर मंच होता है लेकिन यह व्हाट्सप ग्रुप से बहुत अलग होता है।

मान लीजिए विज्ञान से जुड़ा कोई मंच है तो उसमें विज्ञान से रिलेटेड रोचक और इंटरेस्टिंग जानकारी & लेख साझा किये जाते है।

5. Quora Search

अगर आपके मन में कोई प्रश्न है और उसका जवाब जानना चाहते है तो एप्लीकेशन में दिए सर्च फीचर से प्रश्न का जवाब खोज सकते है।

6. इनबॉक्स

क्वोरा का यह अन्य मेसेजिंग साइट के जैसा

7. अन्य महत्वपूर्ण फीचर

  • अगर आपको किसी लेखक का लेखन पसंद है तो आप उसे फॉलो कर सकते है
  • महत्वपूर्ण जवाबों को बुकमार्क कर सकते है
  • कई भाषाओं में उपयोग कर सकते है जैसे हिंदी और इंग्लिश।

Quora App कैसे इस्तेमाल करें – How to Use Quora in Hindi

क्वोरा का उपयोग आप दो प्रकार से कर सकते है:

  1. Quora Website पर जाकर
  2. Application को डाउनलोड कर।

इसे यूज़ करने के लिए सबसे पहले अकाउंट बनाना होगा

क्वोरा पर अकाउंट कैसे बनाएं

#1. सबसे पहले क्वोरा को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये या मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ओपन करें

#2. इसके बाद ईमेल आईडी से sign up करें। अगर आप चाहें अपने गूगल अकाउंट या फेसबुक से भी sign in कर सकते है।

#3. इसके बाद आपको अपने कुछ टॉपिक को सलेक्ट करना है ताकि उनसे रिलेटेड आपको कंटेंट दिखाया जा सके।

#4. यह करने के बाद आपकी क्वोरा प्रोफाइल बनकर तैयार हो जाएगी जिससे आप क्वोरा का उपयोग कर पाएंगे।

Quora पर प्रश्न कैसे पूछें

क्वोरा को ओपन करें और ऊपर की तरह दिए ऑप्शन ‘आपका सवाल या लिंक क्या है?’ पर क्लिक करें। अपने सवाल को टाइप करें और जोड़ें। अगर आपक पास अपने प्रश्न से संबधित कोई लिंक है तो उसे भी ऐड किया जा सकता है।

quora par parshan kaise puche, how to ask question on quora in hindi

क्वोरा का इतिहास (Quora History in Hindi)

आपने यह तो जान लिया कि quora क्या है और quora का उपयोग कैसे करते हैं। आइए अब जानते हैं कि इस शानदार प्लेटफार्म का इतिहास क्या है

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कोरा को फेसबुक के दो पूर्व कर्मचारियों ने जून 2009 में लांच किया था और इसे 21 जून 2010 को सबके लिए उपलब्ध करवाया गया गया।

कोरा का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है और यह एक अमेरिकी वेबसाइट है। यह शुरुआत में सिर्फ एक वेबसाइट तक सीमित थी लेकिन बाद में 2012 में इसके आईओएस तथा एंड्राइड के लिए मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किए गए।

कोरा शुरुआत में एक अंग्रेजी वेबसाइट थी लेकिन आज यह दुनिया की 17 प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध है। हमारे लिए गर्व की बात है कि कोरा का हिंदी वर्जन होने के साथ-साथ मराठी वर्जन भी उपलब्ध है।

Quora के पार्टनर प्रोग्राम से पैसे भी कमाये जा सकते है, अधिक जानकारी के लिए यह पोस्ट पढ़ें: Quora Partner Program से पैसे कैसे कमाते है?

Conclusion

आपने आर्टिकल पढ़कर जान लिया है कि quora kya hai & quora app kaise use kare लेकिन आपको वास्तविक अनुभव तभी होगा जब आप application को डाउनलोड कर इसका उपयोग करना शुरू करेंगे।

भले ही आप किसी भी आयु वर्ग से हो, हमारी सलाह यह रहेगी कि आपको क्वोरा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर आप इसे व्यवस्थित तरीके से यूज करते हैं तो यह आपमें बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। We Hope आप इस लेख को पढ़कर QUORA का इस्तेमाल करना जरूर चाहेंगे।

Scroll to Top