PTET Fees Refund 2023, Ptet Counselling Fee Refund 2023

PTET Fees Refund 2023 Process in Hindi (PTET Fees Refund नहीं आया है, क्या करें), PTET BA BEd BSc BEd Counseling Fees Refund Last Date 2023

वे विद्यार्थी जिन्होंने काउंसलिंग करायी लेकिन कॉलेज नहीं मिला या कॉलेज मिला लेकिन कॉलेज में एडमिशन नही लिया, उन सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग फीस रिफंड होगी। यह फीस रिफंड कराने के लिए एक फॉर्म भरना पड़ेगा। इस आर्टिकल में यही जानकारी दी गई है कि ptet 2023 fees refund kaise karaye या ptet fees refund form kaise bhare

राजस्थान में हर साल दो या तीन लाख के करीब विद्यार्थी B.Ed के लिए फॉर्म भरते हैं और रिजल्ट आने पर लगभग सभी विद्यार्थी काउंसलिंग कराने के लिए अप्लाई करते हैं यानि काउंसलिंग में भाग लेते हैं लेकिन जैसा कि आप जानते है राजस्थान में B.Ed के लिए करीब एक लाख सीटें ही है तो सभी को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता है।

यही स्थिति BSc B.Ed और बीए बीएड के साथ होती हैं कि सीटें कम होती है और आवेदन करने वाले ज्यादा होते है। ऐसे में आपको काउंसलिंग के लिए जमा कराई गई ₹5000 की फीस बैंक अकाउंट या चैक के माध्यम से वापस मिलती लेकिन इसके लिए आपको रिफंड फॉर्म भरना पड़ता है।

Recent Update: PTET Fee refund 2023 process शुरू हो चुका है। स्टूडेंट्स के लिए ptet fees refund last date & form भरने के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।

Rajasthan PTET Counselling Registration Fees Refund 2023

काउंसलिंग के दौरान जो आपने ₹5000 की फीस जमा कराई थी, वो पूरी वापस नहीं मिलेगी। इसमें से कुछ रकम काटकर रिफंड मिलेगा जिसकी जानकारी नीचे है:

  • ‌यदि आपको काउंसलिंग कराने पर कोई कॉलेज मिली है लेकिन आपने उसमें एडमिशन नहीं लिया है तो आप को काउंसलिंग फीस में से ₹400 काटकर ₹4600 का refund कर दिया जाएगा.
  • अगर आपको काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई कॉलेज नहीं मिली है तो ₹200 काटकर ₹4800 रिफंड कर दिए जाएंगे.

PTET Fees Refund Ke Liye Kaise Apply Kare

#Step 1: इसके लिए आपको सबसे पहले ptet की ऑफिशियल वेबसाइट ptetraj2022.com या ptetraj2022.org पर जाना है. इसके बाद आपका जो कोर्स है, उसे सलेक्ट करना है। जैसे bed 2 year course का refund लेना है तो bed 2 year course पर क्लिक करें अन्यथा ba bed / bsc bed 4 year course पर।

#Step 2: इसके बाद आपको Apply For Refund पर क्लिक करना है। जैसे अगर आपने बीएससी B.Ed के लिए काउंसलिंग कराई थी तो बीएससी बीएड के नीचे दिये ऑप्शन Apply For Refund पर क्लिक करें।

#Step 3: यहाँ पर आपको candidate’s detail डालकर Login करना है

#Step 4: अब आपको अकाउंट डिटेल जैसे IFSC Code, Bank AC Number, Address Proof etc. डालकर फॉर्म को fill करना है और नीचे दिए Save बटन पर क्लिक करना है।

अब आपका रिफंड फॉर्म भर चुका है। इस फॉर्म की डिटेल्स को चेक किया जायेगा और सही पाए जाने पर बैंक अकाउंट में रिफंड की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी जिसकी जानकारी आपको sms द्वारा मिल जाएगी।

ptet fee refund last date

GOVERNMENT DUNGAR COLLEGE, BIKANER (RAJASTHAN) ने PTET 2022 के लिए B.A. B.Ed., B.Sc. B.Ed. के चार वर्षीय integrated course एवं B.Ed. के 2 Year Course के लिए 04 फरवरी 2023 को रिफन्ड विज्ञापन जारी कर दिया है।

इन सभी courses के refund के लिए eligible स्टूडेंट्स ptet counselling fees refund 2023 last date से पहले online apply कर दें ताकि उन्हें समय रहते बैंक अकाउंट में रिफन्ड राशि प्राप्त हो जाएं।

आपको बता दें कि ptet 2023 fee refund last date 22 फरवरी 2023 तक बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स को इस तिथि से पहले ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर रिफन्ड फॉर्म भरना है। फॉर्म भरने के बाद बैंक अकाउंट डिटेल्स को verify किया जाएगा एवं इसके बाद फीस रिफन्ड कर दी जाएगी।

ptet fees refund 2023

PTET 2023 Counselling Fee Refund शुरू हो गया है।. अगर फीस रिफन्ड से रिलेटेड कोई नया अपडेट आता है तो सभी स्टूडेंट्स को यहाँ पर सूचित कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स समय-समय पर इस पेज को चेक करते रहें।

Note: जिन विद्यार्थियों को अभी तक उनके बैंक अकाउंट में ptet fee refund 2023 नहीं हुई है, वे थोड़ा इंतजार करें। अगर स्टूडेंट्स को उनके बैंक अकाउंट में किसी कारणवश पैसा नहीं भेजा जा सका तो उनके डाक पत्ते पर रिफंड राशि का चेक भेज दिया जायेगा। अगर लंबे संत तक इंतजार करने के बावजूद भी स्टूडेंट्स को रिफन्ड का चेक प्राप्त नहीं होता है तो वे ptet officials से contact करें।

अगर आपके मन में ptet fees refund & bed fee refund last date 2023 के बारे में कोई सवाल है या कुछ अन्य जानकारी लेनी है तो comment करके बतायें, हम आपको जल्द से जल्द उसका reply देंगे।

Ptet fees refund 2023 फॉर्म कब शुरू हुए?

ptet fees refund के फॉर्म 08 फरवरी 2023 को शुरू कर दिया गया है।

Ptet counselling fees refund form कैसे भरें?

ptet counselling fees refund 2022-23 के फॉर्म ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट पर भरे जा रहे है। फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक आर्टिकल में दिया गया है।

PTET Fees Refund 2023 Last Date क्या है?

ptet fees refund की last date को 15 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2023 कर दिया गया है।

Scroll to Top