अगर आप पढ़ने के शौकीन है तो आप Books तथा Newspapers के अलावा magazines को भी पढ़ते होंगे। क्या आप जानते हैं कि आप अपनी पसंदीदा मैगजींस की कॉपी मंगवाने की बजाय इन मैगजींस को ऑनलाइन भी पढ़ सकते है। आप अपने मोबाइल फोन के जरिए online magazine पढ़ सकते हैं।
फ्री में ऑनलाइन मैगज़ीन कैसे पढ़ें – HOW TO READ MAGAZINES ONLINE IN HINDI
डिजिटलीकरण की वजह से आज लगभग सभी मुख्य न्यूज़पेपर्स अपना ऑनलाइन संस्करण प्रकाशित करते है जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। साथ ही आपको बहुत सारी बुक्स भी ऑनलाइन पढ़ने को मिल जाती है।
Magazines यानि पत्रिकाएं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होती है। शिक्षा, तकनीक बॉलीवुड तथा फैशन जगत से जुड़ी पत्रिकाएं आज युवाओं के बीच काफी famous है। इस लोकप्रियता का कारण पत्रिकाओं का निरंतर अप टू डेट रहना, अट्रैक्टिव सामग्री प्रदान करना है। साथ ही पत्रिकाएं अखबारों की तुलना में आकर्षक, मनमोहक होती है।
मैगजीन यानि पत्रिकाएं मुख्यतः ऑफलाइन मार्केट में बिकती है लेकिन अब आप इन्हें ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ने के कारण आप इन्हें मोबाइल मैगजीन भी कह सकते हैं।🙂
जैसे कि आप अखबारों को ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में पढ़ते होंगे, उसी प्रकार आप इन लोकप्रिय मैगजीनों को अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर पढ़ सकते हैं।
वैसे तो आप इन पत्रिकाओं को मोबाइल पर ऑनलाइन कई तरीकों से पढ़ सकते हैं लेकिन मैं जो online magazine पढ़ने का तरीका बताने जा रहा हूं, वो सबसे बेहतर है और सरल भी।
इन पत्रिकाओं को ऑनलाइन पढ़ने के लिए आपको एक मोबाइल application डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है JioMags (JioNews)
वैसे तो प्ले स्टोर/एप स्टोर पर कई मैगजीन एप्लीकेशन उपलब्ध है लेकिन उन सब एप्लीकेशन में से यह जिओमैग्स एप्लीकेशन बेहतर है क्योंकि इसमें आपको शानदार यूजर इंटरफेस तथा लगभग सभी पत्रिकाएं फ्री पढ़ने को मिलती है।
👉 An Update – JioMags Application को अब JioNews App के साथ इंटीग्रेट कर दिया गया है अतः प्ले स्टोर पर JioMags की बजाय Jio News सर्च करें। मैग्जीन पढ़ने के जो फीचर JioMags में थे, वे सभी Jio News में उपलब्ध है।
मोबाइल में पत्रिकाओं को ऑनलाइन पढ़ने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर/एप स्टोर पर जाइए और वहां से JioNews को डाउनलोड कर लीजिए। इसे डाउनलोड करने के बाद ओपन कीजिए। अगर आप जियो सिम यूजर है तो आप इसमें सीधे साइन इन कर सकते हैं।
अगर आप जियो सिम के उपभोक्ता नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपको एक खाता सेट अप करना होगा और फिर आप इसमें साइन इन कर सकते हैं।
साइन इन करने के बाद आपको इसमें कई ऑप्शंस मिलेंगे जहां पर आप बहुत सारी अपनी पसंदीदा मैगजींस को पढ़ सकते हैं।
JioMags एप्लीकेशन में आपको india तथा दुनिया की लगभग सारी लोकप्रिय मैगजींस देखने तथा पढ़ने को मिलती है जो कि बहुत बड़ी बात है।
Jio News एक बेहतर मैग्जीन ऐप्लिकेशन क्यों है
अगर आपने इससे पहले JioNews App का इस्तेमाल किया है तो आप जानते होंगे कि JioNews सबसे बेहतरीन पत्रिका एप क्यों है!
JioNews को इंस्टॉल करने के बाद ओपन करने पर आपको कुछ ऐसा इंटरफेस मिलता है जैसे कि नीचे इमेज में दिखाया गया है।👇
JioNews एप में आपको पत्रिकाओं के मुख्य आर्टिकल सीधे पढ़ने को भी मिलते है।
आप पत्रिकाओं को डाउनलोड करने के लिए नीचे की तरफ दिए गए magazines ऑप्शन पर क्लिक करें और यहां पर आपको सभी magazine देखने को मिल जाएगी। आप अपनी पसंदीदा magazines को category-wise भी चुन सकते हैं जैसे कि Technology, travel, fashion, buisness, entertainment, children, men interest, women intrest, gadgets, spiritual, sports, special intrest, lifestyle, automobile etc.
आप अपनी पसंदीदा मैगजीन को डाउनलोड करने के बाद ऑफलाइन सेव कर सकते हैं। Magazines को ऑफलाइन सेव करने के बाद आप बिना इंटरनेट डाटा ऑन किए या बिना मोबाइल डाटा के भी पढ़ सकते हैं।
यह मैगजीन एप्लीकेशन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों या छात्राओं के लिए भी उपयोगी है क्योंकि इसमें इंडिया टुडे, रोजगार समाचार, success mirror, education world, प्रतियोगिता दर्पण जैसी पत्रिकाएं भी उपलब्ध है जो छात्रों की तैयारी को effective बनाने में बहुत मददगार है।
इसके अलावा आप इसमें अपनी भाषा के आधार पर भी मैगजीन सिलेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा इस मैगजीन एप्लीकेशन में कई कॉन्टेस्ट भी चलते रहते हैं जिनमें भाग लेकर आप कई आकर्षक उपहार जीत सकते हैं।
अगर आप पढ़ने के शौकीन है तो आप JioNews एप्लीकेशन की मदद से online magazine पढ़ सकते हैं। यह मोबाइल पर ऑनलाइन मैगजीन पढ़ने का एक शानदार app है जो मोबाइल पर मैगजीन पढ़ने के लिए शानदार फीचर्स और सभी पत्रिकायें फ्री में प्रदान करता है।
We Hope आपको यह ऑनलाइन मैगजीन कैसे पढ़ें पोस्ट पसंद आई होगी।