हर साल नवंबर महीने के आते ही आपको नो शेव नवंबर सुनने को जरूर मिलता है लेकिन क्या आप जानते है कि नो शेव नवंबर क्या होता है और इसके इतिहास के बारे में। साथ ही यह No Shave November क्यों मनाया जाता है तथा इसके जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।
नो शेव अभियान तीस दिनों का होता है यानि पूरे नवंबर महीने में चलता है। इस अभियान का उद्देश्य बहुत महत्वपूर्ण है जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे और जानेंगे कि No Shave November Reason & No Shave November Meaning क्या है. इसके अलावा आप इस लेख के जरिये no shave November rules & facts के बारे में भी जानेंगे।
नो शेव नवंबर क्या है – What is No Shave November in Hindi

No Shave November हर साल नवंबर महीने में आयोजित होने वाला 30 दिन का अभियान है जिसमें पुरूष पूरे महीने शेव नहीं करते है। इसका उद्देश्य November महीने में शेविंग और ग्रूमिंग पर खर्च होने वाले पैसे को कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके साथ लड़ाई लड़ने वालों के लिए दान करना है।
बाल बढ़ाकर जो शेविंग और ग्रूमिंग के पैसे बचते है, उन्हें ही कैंसर जागरूकता में लगाने का कारण है कि बहुत सारे patients कैंसर के दौरान अपने बालों को खो देते है यानि कैंसर के चलते उनके पूरे बाल झड़ जाते है।
No Shave November का इतिहास
इस अभियान के इतिहास के बारे में 2004 से जाना जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों के एक समूह ने प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए 30 दिनों तक मूछों को बढ़ाकर रखा। इसे उन्होंने ‘Movember (Mustache + November)’ नाम दिया। हालाँकि यह No Shave November से अलग अभियान है।
No Shave November की शुरुआत 2009 में कैंसर अनुसंधान और दान के लिए जागरूकता और पैसा जुटाने के लिए एक फेसबुक कैंपेन से हुई। इसे Chicagoland Hill family ने शुरू किया था क्योंकि मैथ्यू हिल (Mathew Hill) की 2007 में कोलोन कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी।
Movember और No Shave November में अंतर
Movember और No Shave November दोनों अभियान कैंसर के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए है और दोनों नवंबर में होते है।
इनमें अंतर यह है कि Movember में पुरूष सिर्फ मूंछें रखते है, बाकी शेव कर सकते है जबकि नो शेव नवंबर में दाढ़ी और मूंछ दोनों रखते है और एक महीने के लिए ट्रिम या शेव बिल्कुल नहीं करते है। इसके अलावा नो शेव नवंबर में महिलाओं से भी legs & hands hair expenses को बचाने की अपील की जाती है।
No Save November क्यों मनाया जाता है
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर लोग अपने बालों को खो देते है। इस कारण कैंसर के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और कैंसर मरीज़ों के लिए धन इकट्ठा करने के लिए हर साल इस अभियान को नवंबर में किया जाता है।
इस अभियान से जितना भी धन इकट्ठा होता है, उसे No Shave November Charity द्वारा कैंसर मरीज़ों के हित में लगा दिया जाता है।
No Shave November Rules:
- इसमें कोई strict rules नहीं है। पुरूषों को एक बार क्लीन शेव होकर पूरे नवंबर माह में बिना शेविंग किये रहना होता है और नवंबर माह के जो shaving expenses बच गया है, उसे No Shave November Charity को डोनेट कर देना होता है।
No Shave November Quotes 2022
यह कुछ Quotes है जो आपको नो शेव नवंबर अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे
पूछो खुद से एक आसान-सा सवाल,
क्या एक महीने नहीं रख सकते बिना शेव खुद के बाल।
मत काटो उगने से पहले ही दाढ़ी,
वो नहीं है जिस्म की अनचाही झाड़ी।
“I grew my beard out a little bit just to show that, indeed, I am a man.” – Johnny Weir
“I don’t like myself without a beard.” – Jamie Dornan
“I like having a beard. What’s funny is when you shave a beard, you realize how freezing cold your face is! The primary purpose evolution-wise is to keep you warm, to grow hair on your face. You shave it off, and your face is freezing for a few days.” – Adam Scott
“When I was a kid, I had this idea that I would have a beard when I got older. I thought it’d be nice to rub my chin.” – Rosario Dawson
अगर आपको यह नो शेव नवंबर अभियान अच्छा लगता है तो इस बारे में लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए सोशल मीडिया पर इस आर्टिकल को अवश्य शेयर करें। इससे लोगों में इस बारे में जागरूकता बढ़ेगी।