Maths Me Top Kaise Kare | गणित में 100 नंबर कैसे लायें | Math Ko Samajhne Ka Tarika
अधिकतर स्टूडेंट्स को गणित एक कठिन, बोरिंग और तनावपूर्ण विषय लगता है लेकिन अगर गहराई से देखा जाये तो ऐसा नहीं है और कोई भी स्टूडेंट अन्य सब्जेक्ट्स की तरह गणित को भी आसानी से पढ़ सकता है। साथ ही student यह नहीं जानते कि अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए गणित को कैसे पढ़ें? maths me topper kaise bane?
गणित ऐसा विषय है जिसमें अभ्यास की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है और यह अभ्यास ही students को गणित सीखने से पीछे खिसकाता है क्योंकि अगर कोई खूब अभ्यास करेगा तो वह गणित क्यों नहीं पढ़ पाएगा। अभ्यास गणित सीखने/पढ़ने की मूल इकाई है।
अगर किसी विद्यार्थी से पूछा जाये कि आपको सबसे कठिन subject कौनसा लगता है तो सामान्यतः इसका उत्तर गणित होता है। आप चाहें तो इस स्थिति को विपरीत बना सकते है यानि मैथ्स में इंटेलिजेंट बन सकते है।
अगर आप भी गणित के सवालों को करने से हिचकते है या गणित लेने से बचते है तो इस article में हम कुछ ऐसे प्रभावशाली टिप्स के बारे में बता रहे है जिनसे आपकी गणित विषय के प्रति सोच बदल जाएगी और आप इन टिप्स को फॉलो कर मैथ्स में टॉप कर सकते है यानि मैथ्स में टॉपर बन सकते है।
आइये जानतेे है कि गणित में इंटेलिजेंस कैसे बने? Tips to improve mathematics skills…👇👇
Post Contents
गणित में टॉप कैसे करें – How to Become Topper in Maths in Hindi

1. Positive Attitude रखें
सकारात्मक सोच का हमारी लाइफ में कितना महत्व होता है, यह बात किसी से छुपी नहीं है।
अगर आप maths में अच्छा होना चाहते है तो आपको गणित के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को बदलना होगा और सकारात्मक नज़र से देखना होगा कि आप गणित को आसानी से पढ़ सकते है।
किसी भी चीज को सीखने के लिए Positive Attitude होना जरूरी है तभी तो किसी ने सही कहा है कि…
”सकारात्मक नजरिया आपकी सभी समस्याओं को हल तो नहीं कर सकता लेकिन आपके mind set को बदलने के लिए काफी होता है।”
इसलिए आज ही गणित के प्रति Negative thinking को छोड़िए और जुट जाइए इसे सीखने/पढ़ने में।
2. Formula Notebook अलग से बनाएं
गणित फॉर्मूलों पर आधारित विषय है। गणित में अच्छा होने के लिए formulas और theorm पर अच्छी पकड़ होनी जरूरी है अन्यथा आप मैथ्स को नहीं सीख पाएंगे।
Formulas को रटने की बजाय इन्हें समझें और याद करें। अगर आप रटते है तो यह गणितीय लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है।
फॉर्मूलों को बेहतर तरीके से समझने तथा याद करने के लिए मेरी सलाह रहेगी कि आप अलग से फार्मूला बुक बनाएं और पढ़ें।
इसके अलावा फार्मूलों को creative तरीके से याद करने के लिए आप अपने study & living room में फॉर्मूलों की प्रतियों को चिपका सकते है। आपको यह तरीक़ा पुराना लग सकता है परंतु बहुत effective है।
3. Study Work को समय पर करें
बहुत से विद्यार्थी ऐसे होते है जो क्लास तो हमेशा अटेंड करते है लेकिन होमवर्क को समय पर पूरा नहीं करते है।
ऐसे विद्यार्थियों के लिए दिक्कत उस समय खड़ी हो जाती है जब वो पढ़ने के लिए बैठते है और किसी चैप्टर को खोलते है तो प्रश्नों को हल नहीं कर पाते है क्योंकि जो प्रश्न teacher द्वारा class में बताए गए थे, उनके पास वो प्रश्न भी कॉपी में लिखे हुए नहीं है।
अतः मैथ्स में टॉप करने के लिए आपको teachers द्वारा कक्षा में कराए गए प्रश्नों को हमेशा कॉपी में करना चाहिए। साथ ही प्रश्नावली के बाकी बचे प्रश्नों को भी खुद अभ्यास कर सॉल्व करना चाहिए। गणितीय क्षमता विकसित करने के लिए यह जरूरी है।
Also Check: पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं
4. ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि ‘अभ्यास गणित की मूल इकाई है‘ यह बात सौ फ़ीसदी सच है क्योंकि बिना अभ्यास के आप गणित नहीं सीख सकते इसलिए मैथ्स में टॉप करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को सॉल्व करना तथा ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना जरूरी है।
हम जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतनी ही हमारी गणितीय क्षमतायें बढ़ेगी। आप किसी भी गणित सीखने वाले या सिखाने वाले को पूछ लें, वे हमेशा आपको ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को सॉल्व करने और अभ्यास करने की सलाह देंगे।
अतः गणित में टॉप करने के लिए अभ्यास आपका मुख्य हथियार होना चाहिए।
5. Class Students से Discuss करें
अगर आपको कोई प्रश्न हल करने में दिक्कत आ रही है तो सबसे पहले आप उस प्रश्न से संबंधित प्रश्नों को देखिए और उनको हल कीजिए, फिर आप उसी प्रश्न को हल कीजिए।
फिर भी अगर आप उस प्रश्न को हल नहीं कर पाते है तो अपने क्लास के साथियों से उस प्रश्न बारे में पूछे कि यह प्रश्न कैसे हल होगा?
इससे आप कक्षा में एक-दूसरे की हेल्प कर पाएंगे और maths की स्टडी इंटरेस्टिंग हो जाएगी।
यह भी जानें: फिजिक्स कैसे पढ़ें (मक्खन की तरह लगने लगेगी)
6. Use Online Sources
अगर आप किसी प्रश्न या प्रश्नावली को समझ नहीं पा रहे है तो बहुत सारे ऑनलाइन टूल्स मौजूद है। उनकी सहायता से आप किसी भी कक्षा की मैथ्स पढ़ सकते है।
यूट्यूब पर भी हजारों videos मौजूद है जो आपकी गणितीय समस्याओं को हल कर सकते है।
So use online sources to study better and solve your problems.
7. Be Continue
मैथ्स के विद्यार्थी के लिए पढ़ाई में निरंतरता होना जरूरी है। अगर आप निरंतरता नहीं रखोगे तो सीखे हुए lessons को भी भूल जाएंगे इसीलिए जितना हो सके, मैथ्स को पढ़ने के बाद दोहराए। दोहराने का प्रयास करें। यह सर्वोत्तम तरीका है जो आपको गणित में टॉप करवाएगा।
निरंतर अभ्यास से हमें गणित की बुनियादी जानकारी को अपने दिमाग में रखने में काफी मदद मिलती है तथा हम गणित की मूलभूत जानकारी का उपयोग आवश्यकता होने पर उच्च अध्ययन में कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत के महान वैज्ञानिक और उनके आविष्कार
8. पुराने वर्ष के प्रश्न-पत्रों को सॉल्व करें
परीक्षा का पैटर्न जानने तथा अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए पुराने वर्षों के प्रश्नों-पत्रों को सॉल्व करना मैथ्स में अच्छी रैंक पाने में बहुत जरूरी माना जाता है।
पिछले साल के Question Papers को सॉल्व करने से आपको यह अंदाजा लग जायेगा कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है। साथ ही इससे परीक्षा के दौरान पेपर के टाइम मैनेजमेंट के बारे में हेल्प मिलेगी।
9. Regular रहें
यह एक ऐसा विषय है जिसे आपको लगातार पढ़ना पड़ता है, अन्यथा इस बात के chances ज्यादा रहते है कि आप चीजों को भूलना शुरू हो जायेंगे। अत: रेगुलरिटी बनाएं रखें जो आपकी हर टॉपिक पर पकड़ मजबूत बनाये रखेगी।
वैसे तो मैथ्स को कैसे पढ़े और टॉप करें से जुडी अधिकतर टिप्स को ऊपर कवर कर लिया है लेकिन आपको इनके बारे में भी ध्यान रखना जरूरी है
- प्रश्नों को स्टेप-बाइ-स्टेप करना
- टाइम मैनेजमेंट, साफ-सुथरा लिखना
- आवश्यक डायग्राम, चित्र बनाना इत्यादि।।
Conclusion
वैसे तो गणित पढ़ने का एक शानदार विषय है लेकिन काफी विद्यार्थी इससे भयभीत रहते हैं। अगर आप ठान ले कि आपको गणित का टॉपर बनना है तो कोई भी नहीं रोक सकता। आप यह काम आसानी से कर सकते हैं, बस जरूरत है तो सिर्फ अपनी गणितीय स्किल्स को बेहतर करने की।
…तो आज ही अपने मन में यह दृढ़ निश्चय धारण कर लीजिए कि मुझे मैथ्स में टॉपर बनना है। आप जरूर अपने इस काम को कर पाएंगे, इसकी मुझे पूरी आशा है।
You May Like:
- एग्जाम की तैयारी कैसे करें (Exam Study Tips)
- शानदार स्टडी नोट्स कैसे बनायें (Exam Oriented)
I Hope आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी जिसमें हमने गणित में टॉप कैसे करें (maths me topper kaise bane) के बारे में जाना। अगर आपका गणित से संबंधित कोई सवाल है तो Comment Box में जरूर पूछें।
beta tention mat lo
gadit padne ki nahi prectis karne ki jarurat hoti hai
karat karat abhyass se jadmati hot sujaan
rasri aavat jaat hai sill par padat nisaan
Hi
Ma english Or maths ma bhut week hu to ma kiya kru or sir ma jo bhi padhti hu vo mujhe bilkul bhi samjh ma nhi aata or mera dream police ka h to mujhe ye dono subject ek dam achi tarh sikhna h to ma kiya kru sir plzz help me…
koshish karte rho. ek din aap kamyaab avshay honge
Meko samajh nhi Aaya
kya samjh m nhi aya
Sir ek aisha ruting baniya taki ushma ek aacha student banana ka liya time by time ruting jaisha ki subha kitna baja jagna chaiya ya fir kis time khalna chiya din mai sona chiya ya nahi sir hum ko aisha lag raha tha ki hum math mai bahut kamjor hai lakin aap ka baat sun kar bahut bahut hoshala aa gaiya thank you sir
Wow nice information. dil khus lar diya apne sir iss article ko padhne ke baad bahut achha laga
Math padhne me positive attitude ka kya kaam hai. Ye niyam kaise kaam karta hai.
Positive attitude har jagah required hai, chahe aap koi bhi kaam kar lo.
Best tips
English tip
Helpful tips