जानें कम्प्यूटर लैपटॉप स्क्रीन का GIF कैसे बनाएं?
How to Create a GIF of your PC Screen in Hindi
क्या आप एक ऐसे टूल या सॉफ्टवेयर को ढूंढ रहे है जो आपके कम्प्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन को रिकॉर्ड कर उसे GIF में convert कर दें तो आप सही जगह पर है। इसमें हम बताया है कि कम्प्यूटर स्क्रीन का GIF कैसे बनायें?
जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि GIF एक प्रकार का image format होता है जिसमें एक साथ कई फोटोज या फ्रेम्स एनिमेटेड होते है।
Animated GIF के practical uses की बात की जाये तो उनमें से एक screen recording है ताकि GIF को आर्टिकल या पोस्ट में add कर किसी process या point को आसानी से समझाया जा सकें। चलिये जानते है कम्प्यूटर स्क्रीन को एनिमेटेड जीआईएफ में कैसे बदलें?
विंडोज में कम्प्यूटर लैपटॉप स्क्रीन का GIF कैसे बनाएं
Windows के लिए कई फ्री screen to GIF maker उपलब्ध है लेकिन उनमें से हमने एक बेहतर GIF Screen Recorder चुना है। इसका नाम है ScreenToGIF.
यह कम्प्यूटर स्क्रीन के सभी भागों को रिकॉर्ड करता है (आप अपनी जरूरत अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते है) और इसके बाद रिकॉर्ड स्क्रीन को एडिट करने का भी ऑप्शन है जो एक परफेक्ट GIF को बनाने के लिए जरूरी है।
यह ओपन सोर्स ऐप्लिकेशन है और विंडोज 7 या इसके बाद के सभी वर्जन पर काम करता है। एक बार इसे इंस्टॉल करने के बाद आगे बढ़ें और इस ऐप्लिकेशन को ऑन करें।
यह बहुत ही easy to use है। स्क्रीनशॉट में जो white area है, वो रिकॉर्डिंग एरिया है। इसे आप कम-ज्यादा कर सकते है।
नीचे की तरफ राइट कॉर्नर में बटन है जहां से आप रिकॉर्डिंग को start, pause तथा stop कर सकते है।
रिकॉर्ड को stop करने पर एडिटिंग स्क्रीन आयेगी।
यहां पर आप GIF को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर लें जैसे कि कितने फ्रेम रखने है, कौनसा भाग हटाना है और GIF की अवधि कितनी रखनी है! इसके बाद GIF को सेव कर लेना है।
इस प्रकार आप इस ScreenToGIF Software की मदद से Windows में Screen का GIF बना सकते है।
MacOS में कम्प्यूटर स्क्रीन का GIF कैसे बनायें?
Mac में स्क्रीन को कैप्चर कर इसका GIF बनाने के लिए आप GIPHY Capture का उपयोग कर सकते है। इसे आप app store से डाउनलोड कर सकते है।
GIPHY Capture भी बेहतरीन animated GIF बनाता है। यह easy to use है।
आशा करते है आपको इसे आर्टिकल से computer screen ka gif kaise banaye सीखने को मिल होगा। इस बारे में comment करके जरूर बतायें।