Joseph Antoine Ferdinand Plateau Google Doodle: जोसेफ एंटोनी फर्डिनेंड गूगल डूडल

Joseph Antoine Ferdinand Plateau Google Doodle Hindi: आज का Google डूडल बेल्जियम के भौतिक विज्ञानी जोसेफ एंटोनी फर्डिनेंड का है जो फेनाकिस्टिस्कोप के आविष्कारक के रूप में जाने जाते है। यह एक ऐसा उपकरण जिसने चलती छवि (moving image) का भ्रम पैदा करके सिनेमा को जन्म दिया।

Joseph Antoine Ferdinand Plateau Google Doodle Hindi

Joseph Antoine Ferdinand Plateau के बारे में जानकारी जिनका आज बना है गूगल डूडल

आज Joseph Antoine Ferdinand Plateau का 218वां जन्मदिन है। इनका जन्म जन्म 14 अक्टूबर 1801 को बेल्जियम के ब्रसेल्स में हुआ था।

Plateau के पिता फूलों की पेंटिंग बनाने के माहिर कलाकार थे। इस भौतिक विज्ञानी ने शुरुआत में कानून की पढ़ाई की लेकिन बाद में विज्ञान के क्षेत्र में आ गए और फिजियोलॉजिकल ऑप्टिक्स को पढ़ा।

इसमें उन्होंने मानव रेटिना पर प्रकाश और रंग के प्रभाव पर विशेष रिसर्च व अध्ययन किया कि रेटिना पर कैसे चित्र बनते हैं, उनकी सही अवधि, रंग और तीव्रता को ध्यान से पढ़ा।

फेनाकिस्टिस्कोप का आविष्कार

अपने इस अध्ययन के आधार पर Plateau ने 1832 में एक प्रारंभिक स्ट्रोबोस्कोपिक उपकरण “फेनाकिस्टोस्कोप” का आविष्कार किया जो एक चलती छवि (moving image) का भ्रम देने वाला पहला उपकरण था।

इस उपकरण में अलग-अलग दिशाओं में दो डिस्क (disks) लगी थी। पहली डिस्क small equidistant radial windows के साथ थी जिसके माध्यम से दर्शक देख सकते थे और दूसरी में sequence images थी। जब इन दोनों डिस्क को सही तरीके से घुमाया जाता तो यह एक एनिमेटेड प्रभाव उत्पन्न करती थी।

यही सिनेमा की उत्पत्ति का कारण बना क्योंकि जोसेफ एंटोनी उस तकनीक को खोजने वाले पहले व्यक्ति थे जिसका इस्तेमाल सिनेमा में एनिमेशन लाने के लिए किया जाता है।

1883 में Plateau की मौत हो गई थी।

इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने अपने प्रयोगों के चलते अपनी दृष्टि भी खो दी थी हालांकि इसके अलग कारण भी हो सकते हैं।

अतः 19 वी सदी के इस महान भौतिक वैज्ञानिक को सम्मान देने व याद करने के लिए गूगल ने आज उनका डूडल बनाया है। इस डूडल को एनिमेटर, फिल्म निर्माता और डूडलर ओलिविया हुइन्ह (Olivia Huynh) द्वारा बनाया गया है।

Scroll to Top