Google Translate का Use कैसे करें, Googl Translate Tips & Tricks in Hindi

गूगल को इंटरनेट का राजा कहा जाता है क्योंकि हमें गूगल बहुत सारी उपयोगी सेवाओं को फ्री में उपलब्ध करता है जो हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी साबित होती है। इन सर्विसेज में से एक है Google Translate. इस लेख में हमने बताया है कि Google Translate का Use कैसे करें और इससे जुड़ी टिप्स & ट्रिक्स के बारे में।

इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि गूगल ट्रांसलेट क्या है और इसका उपयोग कैसे करें? साथ ही Google Translate Tips and Tricks in Hindi के बारे में।

google translate kaise use kare, google translate kaise chalate hai, google translate kaise chalaye, google translate tips and tricks in hindi

गूगल ट्रांसलेट गूगल द्वारा बनाई गई ढेर सारी यूजफुल एप्लीकेशंस में से एक है जिसे दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स द्वारा language translation में उपयोग किया जाता है।

Google Translate क्या है

गूगल ट्रांसलेट दुनिया भर में यूज होने वाली लैंग्वेज ट्रांसलेशन सर्विसेज में से सबसे पॉपुलर है। इसके द्वारा लगभग 103 भाषाओं को ट्रांसलेट यानि अनुवादित किया जा सकता है।

न केवल आप google translate की वेबसाइट पर विजिट कर किसी डिवाइस से इसका उपयोग कर सकते हैं बल्कि इसके एंड्रॉयड तथा आईओएस दोनों के लिए ऐप भी उपलब्ध है।

इस application के लगभग 500 मिलियन यूजर्स है जो इसे विभिन्न भाषाओं के ट्रांसलेशन के लिए उपयोग करते हैं। यह एप्लीकेशन बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है जिनके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे।

Google Translate Kaise Download Kare

गूगल ट्रांसलेट ऐप्प आईओएस तथा एंड्राइड दोनों यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है।

Android smartphone में google play store में जाएं और सर्च बॉक्स में ‘google translate’ टाइप कर करें। इसके बाद google translate के नाम से जो पहला application है, उसे डाउनलोड कर लें।

अगर आप iphone यूज़ कर रहे है तो apple के app store को ओपन करें और google translate सर्च कर app को डाउनलोड कर लें।

Laptop Me Google Translate Kaise Download Kare

कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल ट्रांसलेट यूज़ करने के लिए आपको google translate extension download करना होगा जो आपके ब्राउज़र में काम करेगा।

सभी मॉडर्न ब्राउज़र google chrome, firefox & microsoft edge के लिए google translate extension फ्री उपलब्ध है और आप एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते है।

डाउनलोड करने के लिए किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें और extension section में ‘google translate’ सर्च कर डाउनलोड कर लें।

Google Translate का उपयोग कैसे करें – गूगल ट्रांसलेट कैसे चलाएं

गूगल ट्रांसलेट को 2 तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। एक है इसकी वेबसाइट पर विजिट कर तथा दूसरा एप्लीकेशन को डाउनलोड कर।

हम यहां गूगल ट्रांसलेशन एप्लीकेशन का उपयोग करेंगे क्योंकि यह वेबसाइट की तुलना में ज्यादा फीचर्स के साथ आती है।

डाउनलोड की हुई google translate एप्लीकेशन को ओपन करें। इसमें आपको सबसे पहले नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट के जैसा इंटरफेस दिखेगा।

google translate

यहां बाई तरफ ऊपर की ओर English की जगह उस भाषा को सेट करना है जिसे ट्रांसलेट करना है और दूसरी तरफ दांयी ओर Hindi की जगह उस भाषा को सलेक्ट करें जिसमें ट्रांसलेशन करना है।

इसके बाद ‘Tap to enter text‘ की जगह उस टेक्स्ट को लिखें जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं और यह app तुरंत उसे ट्रांसलेट कर देगा।

Google Translate Tips and Tricks in Hindi

1. Quickly Languages Switch करें

इस ऐप्प का UI बहुत अच्छा है जिसके चलते आप दो लैंग्वेज के बीच आसानी से स्विच कर सकते है languages के middle में arrows पर क्लिक कर।

translate language

2. Offline Use करें

यह गूगल ट्रांसलेट का सबसे बढिया फीचर है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे मोबाइल फोन में इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता है और हमें किसी भाषण के ट्रांसलेशन की जरूरत पड़ती है। इस समय गूगल ट्रांसलेट का ऑफलाइन ट्रांसलेशन बहुत काम आता है।

offline translation in google translate

ऑफलाइन ट्रांसलेशन को चालू करने के लिए app को ओपन करने के बाद बाएं तरफ ऊपर की ओर 3 Lines पर क्लिक करें और ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार उन भाषाओं को डाउनलोड कर लें जिन्हें आप ऑफलाइन ट्रांसलेशन के लिए उपयोग करना चाहते हैं।

Languages को ऑफलाइन डाउनलोड करने के बाद गूगल ट्रांसलेट का उपयोग बिना इंटरनेट के किया जा सकेगा।

3. Translation को शेयर करें

share translation

सामान्यत जब हम किसी टेक्स्ट का ट्रांसलेशन करते हैं तो उसे मैनुअली कॉपी कर दूसरे जगह पर पेस्ट करते हैं लेकिन इसे हम सीधा ऐप्प से ही कर सकते हैं। इसके लिए ट्रांसलेटेड टेक्स्ट के पास दिए गए 3 dot पर क्लिक कर शेयर कर दें।

4. FullScreen Mode

फुलस्क्रीन मॉड को शेयर बटन के पास क्लिक कर ऑन किया जा सकता है। यह उस समय काम का है जब किसी छोटे शब्द की बजाए बड़े पैराग्राफ का अनुवाद करना हो।

यह भी पढ़ें: जानें गूगल पैसे कैसे कमाता है

5. बोलकर अनुवाद करें

कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ टाइप करना नहीं चाहते हैं तो इसमें यह फीचर काम आ सकता है। उसके लिए आप एप पर दिए गए voice आइकन पर प्रेस कर बोलें और गूगल ट्रांसलेट उसका अनुवाद कर देगा।

6. लिखकर ट्रांसलेट करें

गूगल ट्रांसलेट में लेकर अनुवाद करने का भी ऑप्शन है। इसके लिए आप एप यूआई में Handwriting ऑप्शन पर press करें और किसी शब्द को लिखें, गूगल ट्रांसलेट इसे अनुवाद कर देगा।

7. Google Translate Camera translation

इसके लिए ऐप्प में कैमरा आइकॉन को खोलें और फ़ोन को उस बुक, surface या जगह पर रखें, जिसे ट्रांसलेट करना है और गूगल ट्रांसलेट रियल टाइम में वर्ड्स को observe कर ट्रांसलेट कर देगा।

कैमरा मोड में फोटो खींचकर भी अनुवाद किया जा सकता है जो एक कूल फीचर है।

8. Tap to translate

tap to translate in google translate in hindi

Tap to translate‘ गूगल ट्रांसलेट का सबसे शानदार फीचर है। इसकी सहायता से ट्रांसलेट ऐप्प को ओपन किये बिना दूसरे apps में किसी टेक्स्ट को ट्रांसलेट किया जा सकता है।

यह भी जानें: Truecaller पर अपना नाम कैसे change करें

उदाहरण के लिए क्रोम ब्राउज़र में कोई आर्टिकल पढ़ रहे है और आपके सामने कोई ऐसा शब्द आ जाता है जिसका आपको अनुवाद पता नहीं है। उस टेक्स्ट को कॉपी करें और यह फीचर ऑन होने पर google translate bubble शो होगा स्क्रीन पर और शब्द को ट्रांसलेट कर लें।


यह थी कुछ जबरदस्त गूगल ट्रांसलेट टिप्स और गूगल ट्रांसलेट कैसे चलायें के बारे में जानकारी। आशा है आपको पसंद आई होगी। अगर आपका गूगल ट्रांसलेट से जुड़ा कोई प्रश्न है तो comment box के माध्यम से बताएं।

Scroll to Top