बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें इंग्लिश की ज्यादा जानकारी नहीं है या अच्छे से अंग्रेजी नहीं आती है, उन्हें इंग्लिश को हिंदी में ट्रांसलेट करने में दिक्क्त आती है इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि english se hindi me translation kaise kare, english ko hindi me karne wala app konsa hai या इंग्लिश को हिंदी में कैसे करें.
इंग्लिश का ज्ञान होना काफी जरूरी हो गया है क्योंकि आज इंग्लिश का चलन काफी बढ़ गया है। हम देखते है कि कई जगह बहुत सारी इन्फॉर्मेशन इंग्लिश में दी हुई होती है और एक हिंदी भाषी के लिए उसे समझना आसान नहीं होता है. इस कारण उसे इंग्लिश को हिंदी में ट्रांसलेट करने की जरूरत होती है।
साथ ही कोई person जो अंग्रेजी सिख रहा होता है, उसे इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेशन की जरूरत होती है क्योंकि जो अंग्रेजी सीखना शुरू करता है या इंग्लिश सिख रहा होता है, उसके लिए बहुत से ऐसे english words/sentence होते है जिसको हिंदी में अनुवाद पता नहीं होता है।
चलिए जानते है कि कैसे इंग्लिश को हिंदी में ट्रांसलेट करना है…
Contents
English Ko Hindi Me Translate Kaise Kare
इंटरनेट पर कई ऐसे टूल्स मौजूद है जो इंग्लिश को हिंदी में अनुवाद करते है लेकिन उन सब में से Google Translate बेहतर है और यहाँ हम इसी के बारे जानेंगे कि गूगल ट्रांसलेट से इंग्लिश की हिंदी कैसे बनायें?
इंग्लिश को हिंदी में कन्वर्ट करने के लिए Google translate को हम दो तरीकों से काम ले सकते है; एक है google translate वेबसाइट पर जाकर और दूसरा google translate ऐप्प को डाउनलोड करके।
यहाँ हम Google Translate App की मदद से इंग्लिश को हिंदी में ट्रांसलेट कर रहे है। आप चाहें तो इसकी वेबसाइट translate.google.com पर जाकर भी कर सकते है, दोनों में same process है।
Google Translate से English to Hindi Translation
Step 1: सबसे पहले स्मार्टफोन में Google Translate ऐप्प को ओपन करें।
अगर आपके फ़ोन में यह App पहले से डाउनलोड नहीं किया हुआ है तो प्ले स्टोर में जाकर Google Translate सर्च करें और जो पहला App होगा, उसे डाउनलोड कर लें।
ऐप्प को ओपन करने के बाद इसका इंटरफ़ेस नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट के जैसा होगा। यहाँ 1 number तीर की जगह पर English लैंग्वेज को सेट करें और 2 number तीर की जगह Hindi को सलेक्ट करें।
Step 2: ‘Tap to enter text’ की जगह उस english word/phrase/sentence को टाइप करें जिसे आप इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते है।
अब आप देखेंगे कि आपने जो भी इंग्लिश में टाइप किया था, वो हिंदी में कन्वर्ट हो चुका है।
इस प्रकार आप किसी भी english sentence या word को गूगल ट्रांसलेट की मदद से इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है।
Google Translate को उपयोग करने के फायदे
गूगल ट्रांसलेट इंटरनेट पर उपलब्ध दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑनलाइन ट्रांसलेशन टूल है। इसके इस्तेमाल भी सबसे ज्यादा किया जाता है।
यह न केवल इंग्लिश को हिंदी या हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट करता है बल्कि इसकी हेल्प से हम 100 से ज्यादा भाषाओं को ट्रांसलेट यानि अनुवाद कर सकते है।
- गूगल ट्रांसलेट की मदद से 100+ लैंग्वेजेज को ट्रांसलेट किया जा सकता है।
- Google Translate app कई उपयोगी फीचर्स के साथ आता है जिसमें आप टाइप करने के अलावा मोबाइल कैमरा तथा बोलकर भी किसी शब्द या वाक्य को अन्य भाषा में ट्रांसलेट कर सकते है।
- Google Translate में ‘Tap to Translate‘ ऑप्शन भी है जिसकी सहायता से आप किसी दूसरे ऐप्प में भी ट्रांसलेशन सुविधा का लाभ उठा सकते है गूगल ट्रांसलेट को ओपन किये बिना।
- इसमें Conversation मोड भी है।
- इसे ऑफलाइन भी use किया जा सकता है।
जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि इंग्लिश का उपयोग काफी बढ़ रहा है जिसके चलते इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेशन की जरूरत पड़ती है। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और साथ ही गूगल ट्रांसलेट के फायदों के बारे में जाना।