Skip to content

10 Lines on Tree in Hindi – पेड़ पर 10 लाइन हिंदी में

पेड़ न सिर्फ हमारे लिए बल्कि समस्त जीव जातियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमने यहाँ पेड़ पर 10 लाइन हिंदी में शेयर की है। इससे स्कूल बच्चे और स्टूडेंट्स पेड़ पर निंबध लिख सकते है।

इन 10 lines on trees in hindi for class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 & 10 को विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इसमें पेड़ों की जानकारी के साथ-साथ Importance of Trees के बारे में बताया है ताकि children छोटी उम्र से ही save trees यानि पेड़ों को बचाने के महत्व के बारे में जानें।

10 Lines on Tree in Hindi for Class 3, 4 & 5

10 lines on tree in hindi
  1. पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन गैस हमारे साँस लेने के लिए बहुत जरूरी है।
  2. पेड़ जानवरों को भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं।
  3. पेड़ मनुष्य के लिए कई तरीकों से महत्वपूर्ण है यानि अहम संसाधन है।
  4. पेड़ों से हमें फल, गोंद, लकड़ी प्राप्त होती है।
  5. पुराने समय में पेड़ ईंधन का सबसे बड़ा स्रोत थे।
  6. पेड़ों से कागज बनते है जिन पर हम लिखते और पढ़ते है।
  7. इस दुनिया में पेड़ों की हजारों प्रजातियां हैं जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पाई जाती है।
  8. धरती पर पेड़ों के न होने से वर्षा की स्थिति बहुत प्रभावित होगी। कई जगहों पर अत्यधिक बारिश होगी तो कई जगह सूखा ही रहेगा।
  9. पेड़ों को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ काटने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
  10. इसके अलावा पेड़ बचाने के लिए जंगलों को काटकर निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए।

10 Lines on Importance of Trees in Hindi

  1. पेड़ हमें कई लाभ प्रदान करते हैं। यह हमारे लिए सामाजिक, आर्थिक, प्राकृतिक और हर तरीके से महत्वपूर्ण है।
  2. पेड़ से ठंडी छाया मिलती है जो पेड़ों को कई जीवों के आराम करने और रहने का स्थान बनाती है।
  3. पेड़ों से आम, अंगूर, केला, बेर जैसे हजारों प्रकार के फल प्राप्त होते है जिनका हम सभी दैनिक जीवन में सेवन करते है।
  4. अधिक मात्रा में पेड़ लगाने से वायु प्रदूषण में गिरावट होती है जो हमें साँस संबंधी कई बीमारियों के रोने से रोकता है।
  5. पेड़ ध्वनि प्रदूषण को भी कम करने में सहायता करते है।
  6. पेड़ों से मिट्टी का क्षरण कम होता है जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा पेड़ मिट्टी को नमी बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
  7. पेड़ों से मिट्टी स्थिरीकरण, बाढ़ नियंत्रण, जल शोधन और पृथ्वी को ठंडा रखने में बहुत मदद मिलती है।
  8. आसपास पेड़ों के होने से शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी मूल्य में भी बहुत ज्यादा वृद्धि होती है।
  9. पेड़ों से काटने से बचाने के लिए हमें recycled products खरीदने चाहिए।
  10. पेड़ों को बचाना बहुत जरूरी है क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमारे जीवित रहने के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: आम पर 10 लाइनें हिंदी में

About Trees in Hindi 10 Points

  1. पेड़ न सिर्फ छाया प्रदान करते है बल्कि इनके कई अन्य फायदे भी होते है।
  2. हरे-भरे पेड़ों के आस-पास समय बिताने से हमारा तनाव कम होता है।
  3. पेड़ हानिकारक वायु और प्रदूषकों जैसे ओजोन, कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड को ग्रहण कर वायु गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
  4. ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने से जल अपवाह रुकता है जिससे बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा को रोकने में सहायता मिलती है।
  5. कई सारे जीव जंतु पेड़ो पर निर्भर होते है। पेड़ कई पक्षियों और स्तनधारियों के लिए भोजन, सुरक्षा और घर प्रदान करते हैं।
  6. पेड़ पौधों के होने से हवा शुद्ध होती है जिससे हमें साँस लेने में तकलीफ नहीं होती है।
  7. पेड़ हमारे लिए प्रकृति द्वारा दी गई अमूल्य धरोहर है।
  8. पेड़ पौधों पर विभिन्न प्रकार के फल लगते है।
  9. पेड़ों से न सिर्फ मनुष्यों को फायदा होता है बल्कि कई प्रकार के पक्षी, सूक्ष्मजीव और जानवर भी पेड़ों पर निर्भरता रखते है।
  10. हम सभी को पेड़ बचाकर इस धरती का कल्याण करना चाहिए।

5 Lines on Tree in Hindi

  1. पेड़ पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
  2. पेड़ हमें पीने के लिए स्वच्छ पानी, सांस लेने के लिए हवा, छाया और भोजन देते हैं।
  3. पेड़ों से हमें खाना पकाने और गर्मी के लिए लकड़ी, इमारतों के लिए सामग्री, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व की लकड़ी प्राप्त होती है।
  4. पेड़ों से कई प्रकार की दवाएं बनाई जाती है जो हमें स्वास्थ्य लाभ देती है।
  5. पेड़ों-पौधों और वनस्पतियों की हमें बिना शर्त देखभाल और सुरक्षा करनी चाहिए।

10 Sentences about Tree in Hindi for Class 1, 2

  1. पेड़ हमारे लिए बहुत जरूरी है।
  2. पेड़ पर्यावरण को ठंडा रखते हैं।
  3. पेड़ों से हमें लकड़ी मिलती हैं जिसका इस्तेमाल हम किताबें बनाने, खिड़कियां बनाने और जलाने के लिए करते है।
  4. पेड़ों पर पक्षी अपने घोंसले बनाते है।
  5. पेड़ हमें सेब, आम, केला, संतरा, कीवी आदि जैसे फल देते हैं।
  6. गिलहरी, गिरगिट जैसे कई जीव पेड़ों पर रहते है।
  7. कई पेड़ों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है जो हमें बीमारियों से दूर रखते हैं।
  8. जंगल जो कई प्रकार के पेड़-पौधों से भरा होता है, में हजारों जानवर जैसे शेर, बाघ, हिरण, बंदर आदि रहते हैं।
  9. अगर धरती पर पेड़ नहीं होंगे तो धरती का तापमान बहुत बढ़ जायेगा।
  10. अगर हम एक पेड़ काटते है तो हमें दो नए पेड़ लगाने चाहिए।

15 Lines on Trees in Hindi for Class 6 to 10

  1. पेड़ पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जीव हैं।
  2. इस धरती पर सबसे पुराना पेड़ California में है जिसकी उम्र 4,800 वर्ष है।
  3. मनुष्यों की तरह पेड़ों को भी जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
  4. मानव शरीर के लिए जो भूमिका फेफड़े निभाते है, वही भूमिका पृथ्वी के लिए पेड़ निभाते है।
  5. लाखों लोगों की रोजी रोटी सीधे पेड़ों पर निर्भर है।
  6. दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में है।
  7. बांस सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है। कई बार इसकी लम्बाई एक घंटे में एक मीटर तक बढ़ जाती है।
  8. अमेज़न दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है और इसमें उपस्थित पेड़ो द्वारा दुनिया की 20% ऑक्सीजन पैदा की जाती है।
  9. दुनिया में कई सारे ऐसे पेड़ पाए जाते है जो बहुत जहरीले होते है और इनका इस्तेमाल लोगों की जान भी ले सकता है।
  10. मनुष्य और शाकाहारी लोग पेड़ों पर बहुत हद तक निर्भर हैं क्योंकि पेड़ उनके भोजन, फल ​​और सब्जियों के स्रोत हैं।
  11. हमें पेड़ से दवाइयां, लकड़ी, गोंद, फाइबर, रबर, लेटेक्स और कई अन्य चीजें मिलती हैं जो दैनिक जीवन में बहुत काम की है।
  12. पेड़ न सिर्फ मनुष्यों को छाया और आश्रय प्रदान करते हैं बल्कि वन्यजीवों और कीड़ो मकोड़ों भी को आवास देते हैं।
  13. पेड़ natural air purifiers हैं और प्रदूषण को नियंत्रित करके पर्यावरण को बचाने में मदद करते हैं।
  14. पेड़ो को बचाकर और नए पेड़ लगाकर ही हम ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण से बच सकते है।
  15. अधिक से अधिक पेड़ लगाने से पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ती है और हमारा भी फायदा होता है।

हम आशा करते है आपको पेड़ पर 10 लाइन का यह लेख पसंद आया है। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

Share and Enjoy !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *