Skip to content

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi – गांधीजी के बारे में 10 लाइन

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज़ है। गांधीजी का जन्मदिन 2 अक्टूबर को भारत में गाँधी जयंती और पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस लेख में हमने महात्मा गांधी पर दस लाइन वाक्य बताई है जिन्हें आप गांधीजी के सम्मान में कहीं बोल सकते है। 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi Language

इन few lines on mahatma gandhi in hindi for class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 & 10th को short essay on mahatma gandhi in hindi लिखने हेतु भी काम में लिया जा सकता है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पितामह महात्मा गांधी भारत तथा विदेशों में लोगों के अध्ययन का विषय हैं और उनके बारे में जानने की इच्छा हर किसी को होती है। सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गाँधी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

भारत को स्वतंत्रता दिलाने में गांधीजी का अहम योगदान रहा। उन्होंने देशहित के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कभी हथियारों का उपयोग नहीं लिया। वे हमेशा अहिंसा और सत्य के पक्षधर रहे एवं यही उनके हथियार थे।

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi Language, गांधीजी के बारे में 10 लाइन

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi Language, महात्मा गांधी पर दस वाक्य, 10 Good Points about Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गाँधी पर 10 वाक्य

  1. महात्मा गाँधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था।
  2. गांधीजी के पिता का नाम करमचंद गाँधी और माता का नाम पुतली बाई था।
  3. गांधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
  4. गांधीजी अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थे। उनके 2 भाई और 1 बहन थे।
  5. गांधीजी ने अपनी स्कूली शिक्षा अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से की थी।
  6. गांधीजी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गाँधी था। उनकी शादी 15 वर्ष की आयु में हुई थी।
  7. महादेव देसाई गांधी के निजी सचिव थे।
  8. गांधीजी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  9. गोपाल कृष्ण गोखले को गांधीजी अपना राजनीतिक गुरू मानते थे।
  10. गांधीजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो अहिंसा और सत्य में परम विश्वास रखते थे।

10 Lines about Mahatma Gandhi in Hindi

  1. गांधीजी की मातृभाषा गुजराती थी।
  2. गांधीजी और प्रसिद्ध लेखक लियो टॉल्स्टॉय पत्रों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ बातचीत किया करते थे।
  3. गांधीजी ने वकालत की पढाई की थी।
  4. नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर महात्मा गाँधी की हत्या कर दी थी।
  5. मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या पूर्व बिड़ला हाउस के बगीचे में की गई थी।
  6. महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार जुलूस 8 किलोमीटर लंबा था।
  7. गांधीजी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को आज़ादी शुक्रवार को मिली थी और शुक्रवार को ही गांधीजी की हत्या कर दी गई थी।
  8. गांधीजी की समाधि नई दिल्ली के राजघाट में स्थित है।
  9. गांधीजी को बापू और राष्ट्रपिता के नाम से भी जाना जाता है।
  10. गांधीजी को ‘महात्मा’ नाम रवीन्द्रनाथ टैगोर ने दिया था।

10 Good Points about Mahatma Gandhi in Hindi

  1. महात्मा गाँधी ने भारत को अंग्रेज़ों से आज़ादी दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
  2. भारत में 53 प्रमुख सड़कों और भारत से बाहर 48 सड़कों का नाम गांधीजी के नाम पर रखा गया हैं।
  3. बिहार में चंपारण आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए महात्मा गांधी की पहली सक्रिय भागीदारी थी।
  4. गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, चंपारण जैसे स्वतंत्रता आंदोलनों के माध्यम से भारत को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
  5. महात्मा गांधी ने अहिंसा की विचारधारा का पालन किया जिस पर उनके सभी आंदोलन आधारित थे।
  6. भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन के एक जाने माने व्यक्ति महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में भी नागरिक आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे।
  7. गांधीजी ने करो या मरो और अंग्रेज़ों भारत छोड़ो जैसे नारे थे।
  8. गाँधी का कहना था कि आप मुझे बेडियों से जकड़ सकते हैं, यातना भी दे सकते हैं, यहाँ तक कि इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं लेकिन कदापि मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
  9. गांधीजी का विचार था कि व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, उसके चरित्र से होती है।
  10. 1959 में गांधी स्मारक संग्रहालय की स्थापना की गई थी। यह तमिलनाडु में मदुरै शहर में स्थित है। इसे गांधी संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। इसमें वो खून से सना हुआ कपड़ा भी है जिसे महात्मा गांधी के हत्या के समय पहना हुआ था।

और ये भी पढ़ें:
👉 गाँधी जयंती क्यों मनाई जाती है और महत्व
👉 गाँधी जयंती पर शायरी
👉 गाँधी जयंती फोटो डाउनलोड

5 lines on mahatma gandhi in hindi language

  1. 1930 में गांधीजी को अमेरिका की टाइम मैगज़ीन ने ‘Man of the year’ के ख़िताब से नवाजा था।
  2. 1996 से गांधीजी की फोटो भारतीय मुद्रा में दिखाई देती है।
  3. महात्मा गांधी को नोबेल पुरस्कार कभी नहीं मिला।
  4. गांधीजी को करीब 14 बार गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने लगभग 6 साल जेल में बिताये थे।
  5. गांधीजी का एक चरखा ब्रिटेन में एक नीलामी में 110, 000 पाउंड में बिका था।

Six sentences about mahatma gandhi in hindi

  1. गांधीजी के जन्मदिन पर विश्व अहिंसा दिवस मनाया जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई है।
  2. महात्मा गांधी के पिता धार्मिक रूप से हिंदू थे। उनकी जाति मोध बनिया थी।
  3. महात्मा गाँधी कभी भी प्लेन में नहीं बैठे थे।
  4. गांधीजी ने कभी अमेरिका की यात्रा नहीं करी थी।
  5. गांधीजी ने जब वकालत करनेकी शुरुआत की थी तो वह अपना पहला केस हार गए थे।
  6. गांधीजी की मृत्यु के समय मुहं से आखिरी शब्द ‘राम’ था।

हम आशा करते है कि आपको गांधीजी पर दस लाइन (10 lines on mahatma gandhi ji in hindi) का यह लेख पसंद आया है। भारत के आजादी के नायक राष्ट्रपिता गांधीजी पर लिखे इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें।

Share and Enjoy !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *